भगवद्गीता के पाठ से मन और मस्तिष्क को मिलता है बल

पंडित मोहन लाल एसडी कालेज फार वूमेन के सनातन धर्म विभाग की ओर से कोविड-19 की रामबाण औषधि भगवद्गीता विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 04:35 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 04:35 PM (IST)
भगवद्गीता के पाठ से मन और मस्तिष्क को मिलता है बल
भगवद्गीता के पाठ से मन और मस्तिष्क को मिलता है बल

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : पंडित मोहन लाल एसडी कालेज फार वूमेन के सनातन धर्म विभाग की ओर से कोविड-19 की रामबाण औषधि भगवद्गीता विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता विभाग इंचार्ज हर्षा शर्मा ने की।

इसमें डाक्टर केवल कृष्ण शर्मा सेवानिवृत्त पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भगवद्गीता का अनुकरण हमें बल और कर्म पथ पर अग्रसर होने के प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि इस समय हमें अपने क‌र्त्तव्य का पालन करना है और अपने आंतरिक और बाहरी रूप को सशक्त बनाना है। उन्होंने भगवद गीता के कई श्लोकों का उच्चारण किया, जिससे मन और मस्तिष्क को बल प्रदान होता है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि कोरोना की चुनौती से लड़ने के लिए एक बड़ा केंद्र आत्मविश्वास है।

छात्राओं द्वारा मुख्य वक्ता से प्रश्न पूछे गए, जिनका मुख्य ने बखूबी उत्तर दिया। प्रिसिपल डाक्टर नीरू शर्मा ने विभाग के इस प्रयास की प्रशंसा की और छात्रों और अभिभावकों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस विकट संकट के समय में ऐसे और वेबिनार करवाए जाने के लिए स्टाफ को प्रेरित किया। वेबिनार में डाक्टर दिनेश और जगजीत कौर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी