जेनेटिक्स और दूषित पर्यावरण दोनों के प्रभावों से होते हैं कुछ रोग

पंडित मोहन लाल एसडी कालेज फार वूमेन के हेल्थ क्लब व जीवन विज्ञान विभाग ने अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 02:26 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 02:26 PM (IST)
जेनेटिक्स और दूषित पर्यावरण दोनों के प्रभावों से होते हैं कुछ रोग
जेनेटिक्स और दूषित पर्यावरण दोनों के प्रभावों से होते हैं कुछ रोग

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : पंडित मोहन लाल एसडी कालेज फार वूमेन के हेल्थ क्लब व जीवन विज्ञान विभाग ने अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता इंचार्ज गुरदीप कौर, पलविदर कौर व प्रिया ने की। इस दौरान डा. गुरप्रीत कौर, डा. प्रभा परमार ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। प्रिसिपल ने मुख्य वक्ताओं का स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में कोरोना की दूसरी लहर चल रही है, जोकि पहली लहर से अधिक खतरनाक है। यह लहर मानव के पूरे शरीर को अपनी जकड़ में लेकर शरीर का संतुलन खराब कर रही है। इससे बचने के लिए शारीरिक दूरी, बार-बार हाथों को साबुन से धोने और मास्क लगाना अति जरूरी है। उन्होंने जैनेटिक्स बदलाव के बारे में कहा कि कभी-कभी हमारे जिंस में बदलाव आ जाता है, जिससे बहुत से जैनेटिक्स डिसआर्डर का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कुछ रोग ऐसे होते हैं, जो जेनेटिक्स व दूषित पर्यावरण दोनों के प्रभावों के फलस्वरूप पैदा होते हैं। अंत में साइंस छात्राओं ने विषय से संबंधित बहुत प्रश्न पूछे, जिनका वक्ताओं ने जवाब दिए। प्रिसिपल डा. नीरु शर्मा ने हेल्थ क्लब और जीव विज्ञान के प्रोफेसरों की प्रशंसा की।

chat bot
आपका साथी