कार की चपेट में आने से बुजुर्ग घायल

बाईपास पर सोमवार की रात तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 05:22 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 05:22 PM (IST)
कार की चपेट में आने से बुजुर्ग घायल
कार की चपेट में आने से बुजुर्ग घायल

संस, बटाला : बाईपास पर सोमवार की रात तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल प्रकाश सिंह निवासी पूंदर ने बताया कि वे साइकिल पर बटाला में मजदूरी करने आए थे। देर रात वापस अपने घर आ रहे थे। जब वे अलीवानल रोड बाईपास के पास पहुंचे तो एक अज्ञात कार ने उनको अपनी चपेट में लिया। आसपास के लोगों ने उनको सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया।

chat bot
आपका साथी