नौ एमएम बारिश से सात डिग्री तक गिरा पारा

सोमवार बाद दोपहर गुरदासपुर क्षेत्र में नौ एमएम बारिश हुई। बारिश से पारा सात डिग्री तक लुढ़क गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 10:03 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 06:07 AM (IST)
नौ एमएम बारिश से सात डिग्री तक गिरा पारा
नौ एमएम बारिश से सात डिग्री तक गिरा पारा

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : सोमवार बाद दोपहर गुरदासपुर क्षेत्र में नौ एमएम बारिश हुई। बारिश से पारा सात डिग्री तक लुढ़क गया। इससे अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस व न्यूतनम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 20 मिनट तक हुई बारिश से लोगों ने पिछले दिनों से पड़ रही गर्मी से राहत ली है।

उधर, बारिश के चलते किसानों के चेहरे भी खुशी से खिल उठे हैं। गौरतलब है कि गत दिनों से गर्मी का प्रकोप यौवन पर चला आ रहा था। नौजवान गर्मी से राहत पाने के लिए नहरों व रजबाहों की ओर रखने करने लगे थे। मानव के साथ-साथ पशु पंछियों का बुरा हाल था। सबसे अधिक बुरा हाल बच्चों व बुजुर्गो का था। सोमवार की सुबह जैसे ही सूर्यदेव ने अपने दर्शन दिए तो गर्मी का प्रकोप भी बढऩे लगा। दोपहर के समय तो गर्मी से बुरा हाल था। पंखे भी काम नहीं कर पा रहे थे। मगर शाम करीब साढ़े छह बजे अचानक से आसमान पर काले बादल छाने लगे और तेज हवाएं चलनी लगी। थोड़ी देर के बाद बारिश शुरू हो गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए, जबकि कई लोग घरों की छत्त पर चढ़कर बारिश का खूब लुत्फ उठाते हुए देखे गए।

chat bot
आपका साथी