नवनिर्मित मेटरनिटी अस्पताल लोगों को समर्पित

सेवा और त्याग की तपोमूर्ति परम पूज्य महाशय गोकुल चंद के आशीर्वाद से दैनिक प्रार्थना सभा द्वारा संचालित मोहरी लाल चन्नदेई मेटरनिटी अस्पताल शनिवार सुबह शहरवासियों को समर्पित कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 07:21 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 07:21 PM (IST)
नवनिर्मित मेटरनिटी अस्पताल लोगों को समर्पित
नवनिर्मित मेटरनिटी अस्पताल लोगों को समर्पित

संवाद सूत्र, बटाला : सेवा और त्याग की तपोमूर्ति परम पूज्य महाशय गोकुल चंद के आशीर्वाद से दैनिक प्रार्थना सभा द्वारा संचालित मोहरी लाल चन्नदेई मेटरनिटी अस्पताल शनिवार सुबह शहरवासियों को समर्पित कर दिया गया। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार की गई तथा नए मेडिकल उपकरण से लैस इस बिल्डिग को बनाने में लायंस क्लब के पूर्व इंटरनेशनल प्रधान डा. नरेश अग्रवाल ने अहम भूमिका निभाई।

उद्घाटन से पूर्व सभा के वयोवृद्ध और सीनियर सदस्य शक्ति खुल्लर के नेतृत्व में हवन आयोजित किया गया। इसमें पंडित सोनू शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के बीच उपस्थित सभी महानुभावों से पूर्णाहुति डलवाई गई। मेटरनिटी अस्पताल का उद्घाटन कर इसे शहरवासियों को अर्पित करते हुए डा. नरेश अग्रवाल ने शहरवासियों को अधिक से अधिक संख्या में दैनिक प्रार्थना सभा का सहयोग करने की अपील की। अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने उपस्थित सभी शहरवासियों को संबोधित करते हुए भरोसा दिलाया कि महाशय गोकुल चंद जी की तरफ से दी गई धरोहर की हर कीमत पर संभाल की जाएगी। जिस बट रूपी वृक्ष को महाशय गोकुल चंद जी शहर वासियों के लिए लगाकर भगवान के धाम गए हैं। इस अवसर पर शक्ति खुल्लर, जेएन शर्मा, केएल गुप्ता, पद्म कोहली ब्राह्मण सभा के प्रधान राजेश शर्मा, महेश अग्रवाल, भारत भूषण अग्रवाल, डा. रविदर महाजन, डाक्टर पारुल, डा. अश्विनी महाजन, सोहन लाल प्रभाकर, रविदर कुमार, हरवंत महाजन, विजय सहगल, मास्टर कुलदीप शर्मा, हैप्पी महाजन, रमेश त्रेहन, उद्योगपति वीएम गोयल उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी