बटाला के विकास का नया इतिहास लिखा जाएगा : मेयर सुखदीप तेजा

ऐतिहासिक शहर बटाला के सर्वसम्मति से पहले मेयर निर्वाचित हुए सुखदीप सिंह तेजा ने शहर के सभी निवासियों को धन्यवाद किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 06:46 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 06:46 PM (IST)
बटाला के विकास का नया इतिहास लिखा जाएगा : मेयर सुखदीप तेजा
बटाला के विकास का नया इतिहास लिखा जाएगा : मेयर सुखदीप तेजा

संवाद सहयोगी, बटाला : ऐतिहासिक शहर बटाला के सर्वसम्मति से पहले मेयर निर्वाचित हुए सुखदीप सिंह तेजा ने शहर के सभी निवासियों को धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि वे शहर के सभी लोगों को अपने साथ लेकर चलेंगे। शहरवासियों के सहयोग से शहर के विकास का नया इतिहास लिखा जाएगा। मेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह और कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिदर सिंह बाजवा की देखरेख में बटाला शहर का रिकार्ड विकास हो रहा है। इसके लिए शहर के सभी निवासी पंजाब सरकार के आभारी हैं।

उन्होंने कहा कि बटाला शहर में सभी लंबित विकास कार्यो को जल्द शुरू किया जाएगा। हंसली नाला के सौंदर्यीकरण का पहला चरण पूरे जोरों पर है। इस योजना के पूरा होने के साथ शहर का लुक अधिक सुंदर होगा। शहर में जहां विकास कार्य चल रहे थे, वहां की सफाई में सुधार के लिए नगर निगम द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ रखना हर नागरिक का कर्तव्य था और सभी को इस अभियान में अपना योगदान देना चाहिए। मेयर ने कहा कि नगर निगम के दरवाजे हर नागरिक के लिए खुले हैं। अगर किसी भी नागरिक को कोई समस्या है तो वे हमेशा उसकी सेवा में हैं।

chat bot
आपका साथी