पंजाब में किसानी व जवानी को बचाने की आवश्यकता : सिद्धू

पंजाब के चुनाव की भले ही घोषणा बाकी है मगर कांग्रेस पार्टी ने अपना चुनाव प्रचार व चुनाव रैलियां आरंभ कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 05:51 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 07:02 PM (IST)
पंजाब में किसानी व जवानी को बचाने की आवश्यकता : सिद्धू
पंजाब में किसानी व जवानी को बचाने की आवश्यकता : सिद्धू

संवाद सहयोगी, काहनूवान : पंजाब के चुनाव की भले ही घोषणा बाकी है, मगर कांग्रेस पार्टी ने अपना चुनाव प्रचार व चुनाव रैलियां आरंभ कर दी है। हलका कादियां के दाना मंडी काहनूवान में वीरवार को विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा ने एक चुनावी रैली का आगाज किया। इसकी अध्यक्षता कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने की। पंडाल में पहुंचे सिद्धू का लोगों ने तालियों और जयकारों की गूंज से स्वागत किया।

रैली को संबोधित करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब में किसानी व जवानी को बचाने की आवश्यकता है। यदि ईश्वर उन्हें शक्ति प्रदान करते हैं तो वे युवाओं को रोजगार प्रदान करके और किसानों को सहकारी प्रणाली के तहत लाकर पूरे किसान वर्ग को कारपोरेट घरानों की बेडि़यों से मुक्त कर देंगे। उन्होंने अपने प्रमुख विपक्ष पार्टी अकाली दल के साथ-साथ आम आदमी पार्टी को राजनीतिक रूप से आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल पंजाब के लोगों को गुमराह कर रहा है।

विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा ने कहा कि उनकी चौथी पीढ़ी कांग्रेस के साथ जुड़ी हुई है। हलका काहनूवान व कादियां में हमेशा ही लोगों ने बाजवा परिवार को बड़ी जीत व बड़ा सम्मन दिया है। सिद्धू के आने से हलके में कांग्रेस पार्टी का और मनोबल बढ़ा है। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के प्रधान सुखविदर सिंह डेनी, विधायक बलविदर सिंह लाडी, विधायक संतोख सिंह ने भी संबोधित किया। इस दौरान स्टेज संचालन एसएस बोर्ड के सदस्य भूपिदरपाल सिंह विट्टी ने किया। इसके अलावा पहुंचे हुए लोगों का फिरोज खान एंड म्यूजिक पार्टी ने मनोरंजन किया। स्टेज पर जाट महा सभा के हरपाल सिंह हरपुरा ने सिद्धू को श्री साहिब और दोशाला देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुशीला महाजन, मनोहर लाल सुरीला, पूर्व मंत्री रमन भल्ला, पंजाब यूथ कांग्रेस के नेता कंवर प्रताप सिंह बाजवा, अर्जन प्रताप सिंह बाजवा, बलविदर सिंह भिदा, पूर्व प्रदेश डेलीगेट सुखदेव सिंह हैपी, सुखप्रीत सिंह रियाड़, सुखदेव सिंह, भगवंत सिंह बाजवा, आफताब सिंह, हरबंस सिंह, चेयरमैन अंग्रेज सिंह, पीए दलजीत सिंह, मा. रघबीर सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी