मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, गूंजे दुर्गा सप्तशती के पाठ

शहर में नवरात्र शुरू होते ही वीरवार को मंदिरों श्रद्धालुओं की खासी भीड़ देखने को मिली।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Oct 2021 05:49 PM (IST) Updated:Thu, 07 Oct 2021 05:49 PM (IST)
मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, गूंजे दुर्गा सप्तशती के पाठ
मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, गूंजे दुर्गा सप्तशती के पाठ

जागरण संवादाता, गुरदासपुर : शहर में नवरात्र शुरू होते ही वीरवार को मंदिरों श्रद्धालुओं की खासी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही मंदिरों में माता के दरबार के आगे श्रद्धालु नतमस्तक होकर महामाई का गुणगान कर रहे। उधर, काफी लोग नवरात्र पर व्रत भी रख रहे हैं। शहर के प्राचीन शिव मंदिर मोहल्ला इस्लामाबाद, शिवाला मंदिर, गुरदासपुर सती माता मंदिर आदि में सुबह व शाम को महामाई का कीर्तन किया जा रहा है। इन्हीं दिनों में कुछ लोग रात के समय में महामाई के जागरण का भी आयोजन कर रहे हैं। रेलवे रोड पर शनिवार को रात्रि महामाई के जागरण का आयोजन किया जा रहा है।

पहले दिन श्रद्धुलओं ने माता के रूप शैलपुत्री की पूजा की। शुक्रवार को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाएगी। मां ब्रह्मचारिणी को मां दुर्गा का विशेष स्वरूप माना गया है। मान्यता है कि मां ब्रह्मचारिणी की आराधना से तप, शक्ति, त्याग, सदाचार, संयम और वैराग्य में वृद्धि होती है और शत्रुओं को पराजित कर उन पर विजय प्रदान करती हैं। लोगों ने खरीदारी शुरू की

श्राद्ध के बाद नवरात्र में लोग घर का निर्माण कार्य शुरू करने, नई वस्तुएं खरीदने को लेकर शुभ मुहूर्त का इंतजार नहीं करते हैं। नवरात्र सभी शुभ होते हैं। लोग नई गाड़ियां, जमीन आदि की खरीदारी नवरात्र में करते हैं। कुछ लोग अखंड ज्योति भी जलाते हैं

आचार्य महंत श्रीनाथ के मुताबिक सुबह व शाम माता की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि कुछ लोग माता रानी की अखंड ज्योति जलाते हैं। सुबह शाम-माता रानी का गुणगान करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। इन दिनों लहसुन, प्याज आदि का घरों में प्रयोग नहीं करना चाहिए। सुबह-शाम महिलाएं कर रहीं कीर्तन

गीता भवन मंदिर, सती माता मंदिर, शिवाला मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर मोहल्ला इस्लामाबाद में सुबह-शाम महिलाओं की ओर से नवरात्र की शुभ मौके पर कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सभी महिलाएं माता रानी का गुणगान करती हैं और सरबत के भले की अरदास करती हैं।

chat bot
आपका साथी