सावन के नाम रही पंजाबी साहित्य सभा की मासिक बैठक

पंजाब साहित्य सभा गुरदासपुर की मासिक बैठक सभा के प्रधान प्रो. किरपाल सिंह योगी की अध्यक्षता में सभा के सदस्य गुरदेव सिंह भुल्लर के निवास स्थान में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 03:56 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 03:56 PM (IST)
सावन के नाम रही पंजाबी साहित्य सभा की मासिक बैठक
सावन के नाम रही पंजाबी साहित्य सभा की मासिक बैठक

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : पंजाब साहित्य सभा गुरदासपुर की मासिक बैठक सभा के प्रधान प्रो. किरपाल सिंह योगी की अध्यक्षता में सभा के सदस्य गुरदेव सिंह भुल्लर के निवास स्थान में हुई। रचनाओं का दौर में बहुत सी रचनाएं सावन महीने के नाम पर रहीं। आगाज प्रीत राणा ने एक गीत आइया सावन महीना नी सईओ, से किया।

हरपाल बैंस ने गजल गरजां दे ने मारे लोकी, बलदेव सिंह सिद्धू ने गीत घर-घर खीरां पूड़े पक्कदे ने सुनाई जबकि रजनीश वशिष्ट ने लेख अदृश्य दुश्मन पढ़ा। कामरेड अवतार सिंह ने मिनी कहानी मोह दीयां तंदां सुनाई। अश्वनी शर्मा ने नागरिकां दी जसूसी विषय पर विचार चर्चा छेड़ी। कामरेड मुलख राज ने गीत पेश किया। तरसेम सिंह भंगू ने मिनी कहानी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सुनाई और प्रताप पारस की गजल लहरां संग दरिया जे खारां रखेंगे ने अलग रंग बांधा। शीतल गुन्नोपुरी की गजल के बोल थे किसे बरसात रुत्त की शायद उह पहिली झड़ी थी। सुभाष दीवाना ने भी मस्त मौला झूम कर आईया महीना सावन, का सुनकर सावन का जिक्र किया।

chat bot
आपका साथी