मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की कलमछोड़ हड़ताल जारी

अपने आधिकारिक मांगों को लेकर मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की ओर से कलम छोड़ हड़ताल लगातार जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 10:23 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 06:06 AM (IST)
मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की कलमछोड़ हड़ताल जारी
मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की कलमछोड़ हड़ताल जारी

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : अपने आधिकारिक मांगों को लेकर मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की ओर से कलम छोड़ हड़ताल लगातार जारी है। कर्मचारियों का तर्क है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी तब तक वह धरने से नहीं उठेंगे। प्रधान लखविदर सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा उनकी पिछले लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा। कई बार सरकार के समक्ष मांग को रखने के बावजूद अनदेखा किया जा रहा है। जिसके चलते उन्होंने कलम छोड़ हड़ताल का निर्णय लिया है। उनकी कलम छोड़ हड़ताल लगातार जारी रहेगी। सरकार उनकी मांगों को नहीं मानेगी तो वे सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि उनको पे कमीशन दिया जाए। मोबाइल भत्ता दिया जाए। इस मौके पर पवन कुमार, कुलविदर सिंह, हरप्रीत सिंह, राकेश कुमार, वरिदर सिंह, नीलम कुमारी, राजेंद्र कुमार, मनमीत कौर, जतिदर कौर, बलविदर कौर, संजीव कुमार ,गुरजिदर सिंह, ओंकार शर्मा, सर्वजीत सिंह उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी