नए आका के इंतजार में सज-संवर कर तैयार मेयर की एंबेसडर कार

पिछले दिनों निकाय चुनावों में मिली प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने विभिन्न जिलों के अंतर्गत पड़ते नगर निगम और नगर कौंसिलों के प्रधानों की नियुक्ति के लिए हर जिले में आब्जर्वर नियुक्त कर दिए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 05:05 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 05:05 PM (IST)
नए आका के इंतजार में सज-संवर कर तैयार मेयर की एंबेसडर कार
नए आका के इंतजार में सज-संवर कर तैयार मेयर की एंबेसडर कार

संवाद सहयोगी, बटाला : पिछले दिनों निकाय चुनावों में मिली प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने विभिन्न जिलों के अंतर्गत पड़ते नगर निगम और नगर कौंसिलों के प्रधानों की नियुक्ति के लिए हर जिले में आब्जर्वर नियुक्त कर दिए हैं। आब्जर्वर जीते हुए पार्षदों से नए मेयर अथवा प्रधान बनने के बारे में जानकारियां जुटा रहे हैं। जिला गुरदासपुर में कैबिनेट मंत्री सुखविदर सिंह सरकारिया को आब्जर्वर बनाया गया, जिन्होंने पार्षदों की राय लेकर अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को भेज दी है।

मंत्री सुखविंदर सिंह सरकारिया मेयर बनाने के लिए पार्षदों का फीडबैक लेने दो दिन पहले बटाला पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मेयर बनाने को लेकर पार्षदों से बात की और तमाम संभावनाएं देखी। उन्होंने कांग्रेस के जीते हुए सभी 36 पार्षदों की राय जानकर अपनी रिपोर्ट सोमवार सुबह हाईकमान को भेज दी। इसका फैसला आने में अभी कुछ दिन का वक्त लग सकता है। उधर, नया मेयर नियुक्त होने से पूर्व ही नगर निगम प्रशासन अपने पहले मेयर के लिए एंबेसडर कार पीबी18आर 9927 तैयार कर चुका है। अब देखना यह है कि किस खुशनसीब पार्षद को मेयर के रूप में इसकी सवारी नसीब होती है। मंत्री सुखविदर सिंह सरकारिया ने बताया कि नगर निगम के मेयर की सीट जनरल है। उन्होंने सभी जीते पार्षदों का बयान लेकर उस पर रिपोर्ट बनाकर सोमवार को हाईकमान को सौंप दी है। 16,17

पार्षद सुनील कुमार और सुखदीप तेजा के नामों पर चर्चा

शहर में वार्ड नंबर-36 से जीते कांग्रेस के पार्षद सुखदीप सिंह तेजा व वार्ड नंबर-46 से जीते कांग्रेस पार्षद सुनील कुमार सरीन के मेयर बनने के चर्चे हैं। शहरवासियों के मुताबिक सुखदीप सिंह तेजा का नाम सबसे आगे है। शहरवासियों का कहना है कि सुखदीप तेजा बटाला के विकास कार्यो में अपना योगदान दे रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने पार्षद सुनील कुमार सरीन को मेयर बनाने की मांग की।

chat bot
आपका साथी