खेत में काम करके घर जा रहे व्यक्ति पर किया हमला

गांव गोखुवाल में खेत में काम करके वापस घर आ रहे व्यक्ति के साथ मारपीट करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 02:48 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 02:48 PM (IST)
खेत में काम करके घर जा रहे व्यक्ति पर किया हमला
खेत में काम करके घर जा रहे व्यक्ति पर किया हमला

संस, बटाला : गांव गोखुवाल में खेत में काम करके वापस घर आ रहे व्यक्ति के साथ मारपीट करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

थाना सिविल लाइन के एएसआइ निर्मल सिंह ने बताया कि उन्हें जोरावर सिंह वासी गांव गोखुवाल ने बताया कि शुक्रवार की रात खेत में काम कर वापस घर जा रहा था। रास्ते में आरोपी सोनू, जगविंदर सिंह, राजन व धरमिदर सिंह ने हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने उक्त आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी