ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करेगी मनरेगा स्कीम : डीसी

मनरेगा स्कीम के अंतर्गत गांव के सर्वपक्षीय विकास युद्ध स्तर पर जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 05:56 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 05:56 PM (IST)
ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करेगी मनरेगा स्कीम : डीसी
ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करेगी मनरेगा स्कीम : डीसी

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : मनरेगा स्कीम के अंतर्गत गांव के सर्वपक्षीय विकास युद्ध स्तर पर जारी है। इस स्कीम के तहत गांवों में महिलाओं को रोजगार मुहैया करवा कर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत की जाएगी।

डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद इशफाक ने बताया कि मनरेगा स्कीम विकास व रोजगार का सुमेल है। मनरेगा के तहत गांवों में 260 अलग-अलग विकास काम करवाए जा सकते हैं। इससे न केवल गांवों का विकास होगा, बल्कि लोगों को रोजगार भी मिलता है। मनरेगा के तहत गांवों की सांझी जगहों पर पौधे लगाने के लिए पंचायतों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे न केवल पर्यावरण को शुद्ध रखने में सहायता मिलेगी, बल्कि महिलाओं को रोजगार भी मुहैया करवाया जा सकेगा। जिले में करीब 25 लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य तय किया गया है।

उन्होंने बताया कि पौधों की संभाल के लिए मनरेगा स्कीम के तहत गांवों में महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी और वे वन मित्र के रूप में काम करते पौधों की संभाल करेगी। यदि कोई पौधा खराब हो जाता है, उसकी जगह पर दूसरा पौधा रोपित करेगी। इस काम के बदले महिला को वार्षिक करीब 13 हजार रुपये मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि 50 पौधों को पालने के लिए एक महिला को रखा जा सकता है। इस गांव में 20-25 महिलाओं को रोजगार देने से उनकी आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत होगी। गांवों में अधिक से अधिक मगनरेगा के जाब कार्ड बनाए जाएं।

chat bot
आपका साथी