श्री अच्चलेश्वर धाम में किया पौधारोपण

लायंस क्लब स्माइल डिस्ट्रिक्ट 321 डी की तरफ से सोमवार को श्री अचलेश्वर धाम की धर्मशाला और मंदिर परिसर में विभिन्न किस्म के 100 के करीब पौधे लगाकर वन महोत्सव मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 05:01 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 05:01 PM (IST)
श्री अच्चलेश्वर धाम में किया पौधारोपण
श्री अच्चलेश्वर धाम में किया पौधारोपण

संवाद सूत्र, बटाला : लायंस क्लब स्माइल डिस्ट्रिक्ट 321 डी की तरफ से सोमवार को श्री अचलेश्वर धाम की धर्मशाला और मंदिर परिसर में विभिन्न किस्म के 100 के करीब पौधे लगाकर वन महोत्सव मनाया गया। इस दौरान लायंस क्लब बटाला स्माइल के अध्यक्ष नरेश लूथरा ने पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का शहरवासियों से आग्रह किया।

सचिव वीएम गोयल, कोषाध्यक्ष सुरिदरपाल तथा लायंस क्लब के पीआरओ जसवंत पठानिया ने ग्लोबिग वार्मिग के चलते वृक्षों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए वातावरण को हरा भरा रखने तथा प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग करने बारे अपील की। इस अवसर पर लायन गुरप्रीत सिंह गिल, विपन कुमार, धर्मवीर ढल, पुरुषोत्तम ढल, यशपाल चौहान, लायन राणा, चंचल लूथरा, शशि चौहान, शिवम लूथरा, चरणजीत सिंह, अंशु हांडा, अमित महाजन सहित लायंस क्लब स्माइल के सभी सदस्य उपस्थित थे। अध्यक्ष नरेश लूथरा ने दैनिक जागरण से विशेष बातचीत के दौरान बताया कि जितने भी पौधे लायंस क्लब समाइल के सदस्यों द्वारा लगाए गए हैं, उनके पालन पोषण की ओर समय-समय पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी