विधायक बाजवा ने सीएम को बताए कादियां में करवाए गए विकास कार्य

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के साथ हुई आनलाइन बैठक में विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा ने कादियां में हुए विकास कार्यो से उन्हें अवगत कराया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 03:59 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 03:59 PM (IST)
विधायक बाजवा ने सीएम को बताए कादियां में करवाए गए विकास कार्य
विधायक बाजवा ने सीएम को बताए कादियां में करवाए गए विकास कार्य

संवाद सहयोगी, कादियां : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के साथ हुई आनलाइन बैठक में विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा ने कादियां में हुए विकास कार्यो से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने कहा कि शहरी वातावरण सुधार प्रोग्राम बहुत बढि़या ढंग से मुकम्मल हो चका है। बाजवा ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा शहरों के विकास के लिए 11 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इससे पंजाब का प्रत्येक शहर चमकेगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की जैसी गाइडेंस होगी वैसा काम किया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ कंवर प्रताप सिंह बाजवा, दीक्षित लड्डा सचिव पंजाब यूथ कांग्रेस, अमरबीर सिंह संधु, भूपिदर पाल सिंह विट्टी, राजबीर सिंह पीए, नरिदर सिंह बाजवा, दीक्षित लड्डा, कांग्रेसी नेता हरीश भारद्वाज, दलविदर जीत सिंह खैहरा, कार्यकारी अधिकारी ब्रिज मोहन त्रिपाठी, नरेश दुगल, प्रधान अभिषेक महाजन, चौधरी अब्दुल वासे, मनमोहन सिंह ओबराय, योगेश सहदेव, सुखविंदरपाल सिंह भाटिया, सुखपाल सिंह भाटिया, गौरव भनोट, राजेश कुमार पार्षद, माझा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी