शिअद और भाजपा के दो पूर्व पार्षदों सहित कई नेता कांग्रेस में शामिल

विधायक बरिदरमीत सिंह पाहड़ा की नीतियों व हलके में हो रहे विकास कार्यो से प्रभावित होकर विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने अपनी पार्टियों को अलविदा कहते हुए कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 06:56 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 06:56 PM (IST)
शिअद और भाजपा के दो पूर्व पार्षदों सहित कई नेता कांग्रेस में शामिल
शिअद और भाजपा के दो पूर्व पार्षदों सहित कई नेता कांग्रेस में शामिल

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर : विधायक बरिदरमीत सिंह पाहड़ा की नीतियों व हलके में हो रहे विकास कार्यो से प्रभावित होकर विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने अपनी पार्टियों को अलविदा कहते हुए कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है। कांग्रेस में शामिल हुए लोगों को विधायक ने सिरोपे भेंट कर सम्मानित किया और उन्हें विश्वास दिलाया गया कि पार्टी में उन्हें पूरा बनता मान सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी व अशोक चौधरी भी मौजूद थे।

विधायक पाहड़ा ने कहा कि उन्होंने पिछले करीब साढ़े चार साल के अपने कार्यकाल के दौरान निष्पक्ष होकर बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यो को पहल दी है। इसके चलते विभिन्न पार्टियों के लोग अपनी पार्टियों को छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इससे 2022 के चुनाव में पार्टी को और भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले हर नेता को बनता मान सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हलका गुरदासपुर के लोगों से उनकी ओर से जो वादे किए गए थे, उनको पूरा कर दिखाया है। हलके के गांवों में शहरी तर्ज पर विकास कार्य करवाए गए हैं। अगर हलके की जनता उन्हें 2022 में मौका देती है तो हलका गुरदासपुर को विकास पक्षों राज्य का अग्रिम हलका बनाया जाएगा। उधर, विभिन्न पार्टियों को छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं ने कहा कि हलका विधायक द्वारा पिछले साढ़े चार साल में हलके की गई सेवा व बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का फैसला किया। इस मौके पर तीन बार पार्षद रहे अकाली दल के पूर्व पार्षद दशमिदर कुमार नोनी, मार्केट कमेटी के पूर्व डायरेक्टर परमिदर सिंह आढ़ती, दो बार पार्षद रहे भाजपा के अश्वनी कुमार कुक्का पहलवान, भाजपा के पूर्व व्यापार मंडल प्रधान अमन नारंग, भाजपा के पवन वर्मा, आम आदमी पार्टी के अनिल कुमार नीला, अकाली दल के परमिदर सिंह भिदर और अकाली दल के परमिदर सिंह पम्मा अलावलपुर ने अपनी पार्टियों को छोड़ कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की।

chat bot
आपका साथी