सराहनीय सेवाओं के लिए कुंवर विक्की सम्मानित

राष्ट्र की बलिवेदी पर प्राणों की आहुति देने वाले जांबाज सैनिकों की शहादत को शाश्वत रखने में जुटी संस्था शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव कुंवर रविंदर सिंह को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 05:14 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 05:14 PM (IST)
सराहनीय सेवाओं के लिए कुंवर विक्की सम्मानित
सराहनीय सेवाओं के लिए कुंवर विक्की सम्मानित

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर : राष्ट्र की बलिवेदी पर प्राणों की आहुति देने वाले जांबाज सैनिकों की शहादत को शाश्वत रखने में जुटी संस्था शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव कुंवर रविंदर सिंह को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया गया। वे 24 वर्षो से शहीद परिवारों के मान सम्मान की बहाली के लिए निरंतर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। उनकी सराहनीय सेवाओं को देखते हुए मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने प्रशंसा पत्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी