जमीन के विवाद में किसान की हत्या

घुमाण में जमीन के विवाद में शुक्रवार सुबह एक किसान की हत्या कर दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 06:27 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 06:14 AM (IST)
जमीन के विवाद में किसान की हत्या
जमीन के विवाद में किसान की हत्या

जासं, बटाला : घुमाण में जमीन के विवाद में शुक्रवार सुबह एक किसान की हत्या कर दी गई। मामला कस्बा घुमाण का है। 65 साल के किसान मुख्तियार सिंह का शव कब्जे में लेकर थाना घुमाण पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में बलविदर कौर ने बताया कि उनकी कस्बा घुमाण के पास जमीन है। आरोप लगाए कि वहां पर बच्चन सिंह उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहता है। कई बार विरोध किया, लेकिन नहीं सुधरा। शुक्रवार सुबह नौ बजे उनके पति पत्नी मुख्तियार सिंह खेत गए थे। वहां पर बच्चन सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके पति पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। धक्का लगने से पति सड़क पर गिर गए और जमीन पर सिर लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। थाना घुमाण के एसएचओ हरजीत सिंह ने बताया कि मामला उनके ध्यान में है। मृतक की पत्नी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, जल्द मामला दर्जकर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी