खुशहाल पंजाब बनाने के लिए भाजपा के साथ आएं : गिल

भाजपा के जिलाध्यक्ष परमिदर सिंह गिल ने शुक्रवार को किसान आंदोलन के कारण पार्टी छोड़कर गए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपने घर वापस आने का आह्वान किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 04:34 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 04:34 PM (IST)
खुशहाल पंजाब बनाने के लिए भाजपा के साथ आएं : गिल
खुशहाल पंजाब बनाने के लिए भाजपा के साथ आएं : गिल

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर : भाजपा के जिलाध्यक्ष परमिदर सिंह गिल ने शुक्रवार को किसान आंदोलन के कारण पार्टी छोड़कर गए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपने घर वापस आने का आह्वान किया। गिल ने कांग्रेस नेत्री ममता गोयल को भाजपा में शामिल करते समय यह बात कही। उल्लेखनीय है कि ममता गोयल कुछ महीने पहले कांग्रेस में चली गई थीं, लेकिन शुक्रवार को उन्होंने घर वापसी का फैसला किया।

गिल ने कहा कि पंजाब में हर तरफ माफिया का राज है। पंजाब सरकार के मंत्री और विधायक दोनों हाथों से पंजाब को लूट रहे हैं। दूसरी तरफ अकाली दल है, जिनके पास कोई सोच नहीं है। टकसाली अकाली अकाली दल को छोड़कर जा चुके हैं। आने वाले दिनों में अकाली दल अपने वजूद की लड़ाई लड़ता दिखेगा। आम आदमी पार्टी के बारे में उन्होंने कहा कि केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। दिल्ली के लोगों को न पीने का साफ पानी मिल रहा है न बिजली। गिल ने कहा कि आज पंजाब को केंद्र के कंधे से कंधा मिलाकर काम करने वाली सरकार चाहिए, जो पंजाब को कर्ज के बोझ से मुक्त करके,नशा मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब बना सके। एक भाजपा ही पंजाब और पंजाबियों के सपनों को पूरा करते हुए खुशहाल और हंसता गाता पंजाब बना सकती है। इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश सचिव अल्का महंत, एससी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता गुरमीत कौर, मंडल प्रधान अतुल महाजन, जिला सोशल मीडिया सह इंचार्ज उमेश्वर महाजन, मंडल महिला मोर्चा प्रधान किरण मेहरा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी