नए कैदियों के लिए छह जेलों को विशेष जेलों में किया तबदील : रंधावा

संवाद सहयोगी गुरदासपुर कोविड-19 महामारी के चलते किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पंजाब सर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 05:06 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 05:06 PM (IST)
नए कैदियों के लिए छह जेलों को विशेष जेलों में किया तबदील : रंधावा
नए कैदियों के लिए छह जेलों को विशेष जेलों में किया तबदील : रंधावा

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर

कोविड-19 महामारी के चलते किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पंजाब सरकार द्वारा नए कैदियों के लिए छह जेलों को विशेष जेलों में तबदील कर दिया गया है। इसके साथ ही दो अन्य जेलों को कोविड के मरीज कैदियों के लिए इलाज के लिए लेवल-1 कोविड केयर सेंटर के रूप में घोषित कर दिया गया है। यह बातें जेल मंत्री पंजाब सुखजिदर सिंह रंधावा ने प्रेस नोट में कहीं।

उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के खिलाफ मिशन फतेह मुहिम के तहत जेल विभाग ने पूरी तरह से कमर कसी हुई है। पंजाब में छह जेलों को नए कैदियों के लिए एकांतवास जेलों में तब्दील किया गया है। पहले चरण में बरनाला व पट्टी जेल को एकांतवास जेलों में तब्दील किया गया था। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बठिडा, पठानकोट, लुधियाना व महिला जेल लुधियाना को विशेष जेल घोषित करते हुए नए कैदियों के एकांतवास के लिए आरक्षित रख दिया है। हर नए कैदी को पहले इन जेलों में भेजा जाता है जहां इनकी पूरी स्क्रीनिग के बाद 14 दिनों के एकांतवास पर रखा जाता है। इसके बाद टेस्टिग करवाने के उपरांत ठीक पाए जाने वाले कैदियों को संगरूर जेल भेजा जाता है। यहां उन्हें एतिहयात के तौर पर 14 दिन और एकांतवास पर रखा जाता है। इसके बाद ठीक कैदियों को शेष जेलों में समर्था अनुसार शिफ्ट किया जाता है।

उन्होंने बताया कि पंजाब की करीब 25 जेलों में इस समय 23 हजार 400 कैदियों की समर्था है और 17 हजार कैदी जेलों में है। सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों पर जेलों में उच्च ताकती कमेटी के फैसले के बाद मार्च से लेकर अब तक 11 हजार 500 कैदियो को पैरोल पर छोड़ा गया है। पंजाब सरकार ने अच्छे आचारण वाले कैदियों के लिए बनाए एक्ट में संशोधन करके अधिक से अधिक पैरोल का समय भी 16 सप्ताह से बढ़ा दिया था। 17 हजार कैदियों में से नौ हजार कैदियों का कोविड टेस्ट करवाया जा चुका है जिनमें से 150 कैदी अब तक कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इन कैदियों को इलाज के लिए गुरदासपुर व मालेरकोटला जेलों में शिफ्ट किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी