महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन

देश में लगातार बढ़ती जा रही महंगाई के विरोध में इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस ने जिला प्रधान पलविदर सिंह बैंस के नेतृत्व केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 05:21 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 05:21 PM (IST)
महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन
महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : देश में लगातार बढ़ती जा रही महंगाई के विरोध में इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस ने जिला प्रधान पलविदर सिंह बैंस के नेतृत्व केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पलविदर सिंह बैंस ने कहा कि भाजपा सरकार ने अच्छे दिन दिखाने का वायदा किया था, मगर अब सरकार अपने वायदे से भागते हुए बुरे दिन दिखा रही है।

उन्होंने कहा कि लगातार महंगाई में बढ़ोत्तरी होती जा रही है, जिससे गरीब वर्ग का कचूमर निकल गया है। गरीबों को दो वक्त की रोटी के भी लाले पड़ गए हैं। उन्होंने मांग की कि पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दाम कम किए जाए। इस मौके पर खजान मसीह, राम लुभाया, रविदर कुमार बोबी, अशोक कुमार, तीर्थ राम, कृष्ण लाल, विजय कुमार, सुभाष चंद्र जोशी, विनय कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी