विवाहिता को जहर खिलाकर मारने की कोशिश

कस्बा कादियां के नजदीक गांव छोटा मालिया स्थित एक घर में विवाहिता महिला को सल्फास की गोलियां घोलकर पीलाकर जान से मारने की कोशिश की गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 07:06 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 07:06 PM (IST)
विवाहिता को जहर खिलाकर मारने की कोशिश
विवाहिता को जहर खिलाकर मारने की कोशिश

संवाद सहयोगी, बटाला : कस्बा कादियां के नजदीक गांव छोटा मालिया स्थित एक घर में विवाहिता महिला को सल्फास की गोलियां घोलकर पीलाकर जान से मारने की कोशिश की गई। पड़ोसी की तरफ से विवाहिता महिला के भाई को फोन करके सूचित किया गया। महिला के भाई ने अपनी बहन को बेहोशी हालत में सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। डाक्टरों ने महिला की हालत को नाजुक देखते हुए अमृतसर अस्पताल में रेफर कर दिया।

प्रभजोत कौर के भाई जतिदर सिंह वासी गांव शिकार माछियां ने बताया कि उसकी बहन की शादी कादियां के गांव छोटा मालियां के एक व्यक्ति के साथ लगभग दो साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद उसके पति व ससुराल वालों की तरफ से उसकी बहन के साथ दहेज मांगने को लेकर उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इससे पहले उसकी बहन के ससुराल परिवार वालों ने दो लाख रुपये दहेज लिया था। बाद में फिर से उसके साथ मारपीट करने लगे और पैसे की डिमांड करने लगे। रविवार रात को उसकी बहन प्रभजोत कौर को सल्फास की गोलियां घोलकर उसके ससुराल परिवार वालों ने पिलाकर जान से मारने की कोशिश की। उसके पड़ोस वालों का उसे फोन आया और कहा कि तुम्हारी बहन को जहर पिला दिया है। वे अपनी बहन के ससुराल घर पहुंच गया। उसके पहुंचने के बाद उसकी बहन के ससुराल परिवार फरार हो गए। उसकी बेहोशी हालत में थी। उसके तन पर कपड़े भी नहीं थे। डाक्टरों ने 72 घंटे का वक्त दिया है। महिला की हालत नाजुक है। इस संबंध में थाना कादियां के एसएचओ बलकार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके पास अभी किसी प्रकार का कोई बयान नहीं आया है। उनके पास जैसे ही बयान आएगा, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी