मिनिस्टीरियल कर्मियों की हड़ताल जारी, रोष रैल की

मिनिस्टीरियल स्टाफ ने शुक्रवार को तीसरे दिन भी कलम छोड़ हड़ताल जारी रखी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 06:53 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 06:53 PM (IST)
मिनिस्टीरियल कर्मियों की हड़ताल जारी, रोष रैल की
मिनिस्टीरियल कर्मियों की हड़ताल जारी, रोष रैल की

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : मिनिस्टीरियल स्टाफ ने शुक्रवार को तीसरे दिन भी कलम छोड़ हड़ताल जारी रखी। इसके बाद डीसी कार्यालय के सामने रोष रैली की। इसकी अध्यक्षता प्रदेश सरप्रस्त रघबीर सिंह बडवाल ने की।

बडवाल ने कहा कि पंजाब सरकार ने छठे पे कमिशन में पांच फीसद बार्डर एरिया वाइकल अलाउस भी काट लिया है और मुलाजिमों को 2.25 व 2.59 के फार्मूले में उलझा दिया है। सरकार ने अब मुलाजिमों की मागों संबंधी एक कमेटी का गठन किया है। इसमें वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, महिदर साधू सिंह धर्मसोत, ओम प्रकाश सोनी व अन्य सीनियर अधिकारियों को शामिल किया गया है, मगर संगठन को इस कमेटी में शामिल मनप्रीत सिंह बादल से कोई भी उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगें स्वीकार न की तो संघर्ष और तेज किया जाएगा। इस मौके पर सतीश सैनी, सरबजीत, लखविदर सिंह, सरबजीत सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, पुनीत सागर, गुरविदर पाल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी