प्लाट को लेकर झगड़ा, हवाई फायरिग

रविवार को देर सायं बोली इंद्रजीत क्षेत्र में गोली चलने का मामला सामने आया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 07:16 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 07:16 PM (IST)
प्लाट को लेकर झगड़ा, हवाई फायरिग
प्लाट को लेकर झगड़ा, हवाई फायरिग

संवाद सहयोगी, बटाला : रविवार को देर सायं बोली इंद्रजीत क्षेत्र में गोली चलने का मामला सामने आया। सूचना प्राप्त होते ही थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। जब पुलिस मौके पर पहुंची दोनों पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए थे।

जानकारी मुताबिक बोली इंद्रजीत में प्लांट को लेकर दो पक्षों में रंजिशन झगड़ा चलता आ रहा था। रविवार को दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। दोनों पक्षो में झगड़ा भी हो गया। एक पक्ष के लोगो की तरफ से बोली इंद्रजीत में एक प्लाट की दीवार भी पुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया। दोनों पक्षों में झगड़े के दौरान एक पक्ष के व्यक्ति ने पिस्तौल से हवाई फायरिग कर दी। इस घटना से इलाका निवासियों में दहशत का माहौन बन गया। लोग डरे हुए है।

वहीं सिविल लाइन के जांच अधिकारी एसआइ हरपाल सिंह ने बताया कि दो पक्षों में पुराना रंजिशन झगड़ा चलता आ रहा है। रविवार को देर सायं लगभग 6 बजे बोली इंद्रजीत में एक प्लांट को लेकर दोनों पक्ष के लोगों की आपसी में टकराव हुआ।झगडे के दौरान एक पक्ष के व्यक्ति की तरफ से दो हवाई फायरिग भी की गई। ब उन्हें सूचना मिली तो वे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अभी फिलहाल उन्हें खाली कारतूस नही मिले है। जांच चल रही है। जो भी आरोपित पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी