अवतार सिंह भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य बने

भारतीय जनता पार्टी मण्डल पुराना शाला के गांव मेघीयां में मण्डल प्रधान मनोहर लाल शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 06:43 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 06:43 PM (IST)
अवतार सिंह भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य बने
अवतार सिंह भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य बने

संवाद सहयोगी, दीनानगर : भारतीय जनता पार्टी मण्डल पुराना शाला के गांव मेघीयां में मण्डल प्रधान मनोहर लाल शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष परमिदर सिंह गिल विशेष तौर पर शामिल हुए। बैठक में भाजपा नेताओं द्वारा पार्टी की मजबूती के लिए विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान अवतार सिंह को जिला कार्यकारिणी सदस्य, जगजीत कुमार को मण्डल प्रधान युवा मोर्चा पुराना शाला और सन्नी सलारिया को शक्ति केंद्र इंचार्ज नियुक्त किया गया। इसके अलावा उस समय भारतीय जनता पार्टी को बल मिला, जब अकाली दल के प्रमुख कार्यकर्ता कमलजीत चावला के गांव मेघियां के कई परिवारों ने भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने का फैंसला किया। परमिदर सिंह गिल ने सिरोपा पहनाकर उन्हें पार्टी में शामिल किया। कोविड-19 के खतरे को देखते हुए भाजपा द्वारा एक समय पर ज्यादा कार्यकर्ताओं को इकट्ठा करने की जगह, इस बैठक को तीन हिस्सों में अलग अलग समय पर किया गया। इस मौके पर जिला महामंत्री विजय शर्मा, जिला एससी मोर्चा इंचार्ज यशपाल कौंडल, मण्डल महामंत्री कुलदीप सिंह, संदीप ठाकुर, बाबू राम, मुनीश कांसरा, रमेश, प्रभात, सकत्तर सिंह, कुलदीप कौर, कुलबीर कौर, रिकु आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी