स्ट्रीट लाइटें खराब, लोग परेशान

बेशक शहर में किए जा रहे विकास कार्यो की बदौलत नगर निगम चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने अभूतपूर्व प्रदर्शन कर 36 सीटें जीती।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 04:41 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 04:41 PM (IST)
स्ट्रीट लाइटें खराब, लोग परेशान
स्ट्रीट लाइटें खराब, लोग परेशान

संजय तिवारी, नरेश भनोट बटाला

बेशक शहर में किए जा रहे विकास कार्यो की बदौलत नगर निगम चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने अभूतपूर्व प्रदर्शन कर 36 सीटें जीती। लेकिन शहर में अभी भी कई ऐसे इलाके हैं जहां या तो स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं या खराब हैं। इन इलाकों में सर्कुलर रोड भी शामिल हैं, जहां की स्ट्रीट लाइटें एक साल से खराब हैं।

स्ट्रीट लाइटें खराब होने के कारण शाम होते ही यह सड़क अंधेरे में डूब जाता है, जिससे राहगीरों को आने-जाने में डर लगता है। लोगों को लूट और दुर्घटना होने की आशंका भी होती है। परेशान लोगों का कहना है कि शायद नगर निगम इन स्ट्रीट लाइटों को ठीक करना ही भूल गया है। गौर हो कि यह सड़क कई गांवों और विभिन्न प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों को जोड़ती है। 13

अंधेरे के कारण दुर्घटना होने की आशंका : पवन कुमार

डोगरा मोहल्ला के पवन कुमार ने बताया कि कालोनी के साथ लगती सर्कुलर रोड के टी प्वाइंट पर लगी स्ट्रीट लाइटे पिछले एक वर्ष से बंद पड़ी हुई हैं। ये लाइटें प्रशासन आज तक ठीक नहीं करवा सका। केवल चुनावी दौर में एक पार्टी के दो उम्मीदवारों द्वारा बनाए गए अपने दफ्तरों के बाहर बड़ी-बड़ी एलईडी लाइट लगवाई गई थीं। बाद ये लाइट उतरवा दी गई। इस कारण शाम ढलते ही यहां टी प्वाइंट पर अंधेरा छाया रहता है। इस कारण दुर्घटना और लूटपाट की आशंका बनी रहती है। 14

खराब स्ट्रीट लाइटों की तरफ ध्यान दे प्रशासन : शक्ति हांडा

भंडारी गेट निवासी समाज सेवक शक्ति हांडा ने नगर निगम के नवनियुक्त मेयर सुखदीप सिंह तेजा से मांग करते हुए कहा कि उनके आने से पहले तो प्रशासन ने टूटी सड़क व खस्ता हालत स्ट्रीट लाइटों की तरफ ध्यान नहीं दिया है। अब सर्कुलर रोड के टी प्वाइंट पर लगी स्ट्रीट लाइट पिछले एक वर्ष से बंद पड़ी हुई है। सड़क की खस्ता हालत है। इसे जल्द से जल्द ठीक किया जाए। 12

कोट्स

उनके पास इस समस्या की जानकारी नहीं थी। अब यह समस्या उनके ध्यान में आ गई है। जल्द ही लाइटें ठीक करवा दी जाएंगी।

--सुखदीप सिंह तेजा, मेयर।

chat bot
आपका साथी