जिला प्रधान भाटिया पर महिला ने लगाए 'झूठे' आरोप, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बुट्टर सस्पेंड

भाजपा के बटाला जिला प्रधान राकेश भाटिया पर मंगलवार को एक महिला ने झूठे आरोप लगाकर सनसनी फैला दी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 09:59 PM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 09:59 PM (IST)
जिला प्रधान भाटिया पर महिला ने लगाए 'झूठे' आरोप, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बुट्टर सस्पेंड
जिला प्रधान भाटिया पर महिला ने लगाए 'झूठे' आरोप, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बुट्टर सस्पेंड

जागरण संवाददाता, बटाला : भाजपा के बटाला जिला प्रधान राकेश भाटिया पर मंगलवार को एक महिला ने झूठे आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और बटाला के प्रभारी नरेश शर्मा की जांच में देर शाम को सभी आरोप बेबुनियाद व झूठे पाए गए।

जिला प्रधान के खिलाफ महिला को शिकायत दिलाने चंडीगढ़ लेकर जाने वाले भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यादविंदर सिंह बुट्टर को प्रदेश अध्यक्ष ने सस्पेंड कर दिया है। बुट्टर बटाला जिले से ही संबंध रखते हैं। उन्हें 20 अगस्त तक चंडीगढ़ आकर अपना पक्ष रखने का समय दिया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि महिला की ओर से लगाए आरोपों की गहनता से जांच की गई। जिस ऑडियो की बात की जा रही थी एक्सपर्ट से उसकी भी जांच करवा ली गई है। महिला की ओर से लगाए आरोपों में कोई सच्चाई नहीं पाई गई। उन्होंने बताया कि जो महिला खुद का भाजपा नेत्री बता रही है उसकी भी नरेश शर्मा ने पड़ताल की है। महिला पार्टी की किसी भी मोर्चे में सदस्य नहीं है और न पहले कभी रही है।

इससे पहले मंगलवार सुबह महिला की ओर से भाजपा जिला प्रधान राकेश भाटिया पर लगाए आरोपों के बाद दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। महिला ने खुद को भाजपा की नेत्री बताकर प्रदेश अध्यक्ष तक को पत्र लिखकर शिकायत की थी। महिला ने दावा किया था कि उसके पास जिला अध्यक्ष के खिलाफ सुबूत हैं जिन्हें वह समय आने पर सार्वजनिक भी कर सकती है। बातचीत की ऑडियो वायरल

सोशल मीडिया में जिला प्रधान और महिला के बीच बातचीत का एक ऑडियो भी वायरल हुआ लेकिन इस ऑडियों में भी जिला प्रधान ने महिला से कोई आपत्तिजनक बात नहीं की थी। अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीें : अश्वनी शर्मा

भाजपा प्रदेश प्रधान अश्विनी शर्मा का कहना है कि पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन लोगों ने यह षड्यंत्र रचा है उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। सियासी फायदे के लिए महिला से लगवाए बेबुनियाद आरोप : भाटिया

जिला प्रधान राकेश भाटिया का कहना है कि सियासी फायदे के लिए महिला से झूठे आरोप लगवाए गए। महिला को मोहरा बनाया गया। आरोप लगने के बाद उन्होंने पार्टी के बड़े नेताओं से मिलकर अपना पक्ष रख दिया था। आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है इसके सुबूत भी पार्टी नेताओं को दिए थे।

chat bot
आपका साथी