पर्यावरण संरक्षण के लिए किया गया पौधारोपण

पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए गुरदासपुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के एडवोकेट आरके नडाला द्वारा शुरू की गई मुहिम के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के 100 पौधों का रोपण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 05:40 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 05:40 PM (IST)
पर्यावरण संरक्षण के लिए किया गया पौधारोपण
पर्यावरण संरक्षण के लिए किया गया पौधारोपण

संवाद सहयोगी, दीनानगर : पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए गुरदासपुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के एडवोकेट आरके नडाला द्वारा शुरू की गई मुहिम के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के 100 पौधों का रोपण किया गया। एडवोकेट आरके नडाला ने कहा कि धरती पर जीवन के लिए अत्यंत जरूरी तत्वों में से जल और आक्सीजन प्रमुख हैं। हम यह भी जानते हैं कि धरती पर आक्सीजन के मुख्य स्त्रोत पेड़ ही हैं, लेकिन हम इन्हें संरक्षित करने में हिचकिचा रहे हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। पेड़ होंगे तो हमारा जीवन चलेगा।

उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमारे वायुमंडल में उद्योग तथा मानवीय कचरे आदि के कारण अनेक जहरीली गैस तथा रसायन मिल जाते हैं। इन जहरीली गैस तथा रसायनों को वायुमंडल से साफ करने में अहम भूमिका निभाते हैं, इसलिए हमें पौधे ज्यादा से ज्यादा लगाने चाहिए। अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाने में पेड़ों द्वारा हमें एक मजबूत कवच प्रदान किया जाता है, जिससे त्वचा कैंसर तथा अन्य बीमारियों से सुरक्षा मिलती है। सबसे अहम बात यह है कि पेड़ वर्षा लाने में भी सहायक होते हैं। जहां पर पेड़-पौधों की संख्या ज्यादा होती है। वहां पर बरसात भी ज्यादा होती है। इस मौके पर गांव नडाला के पूर्व सरपंच मुल्ख राज, मास्टर गोल्डी, रितेश कुमार, अनुभव कुमार, जुलकर नैन, हिमांशु साहनी आदि अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी