जो वादा किया, उसे पूरा किया : विधायक पाहड़ा

विधायक बरिदरमीत सिंह पाहड़ा ने हयातनगर कालोनी में पंचायत सदस्यों व वर्करों के साथ की गई बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहाकि मैंने जो वादा किया है। उसे पूरा किया है। आगे भी हलके के लोगों की सेवा में इसी तरह समर्पित रहूंगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 03:24 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 03:24 PM (IST)
जो वादा किया, उसे पूरा किया : विधायक पाहड़ा
जो वादा किया, उसे पूरा किया : विधायक पाहड़ा

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : विधायक बरिदरमीत सिंह पाहड़ा ने हयातनगर कालोनी में पंचायत सदस्यों व वर्करों के साथ की गई बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहाकि मैंने जो वादा किया है। उसे पूरा किया है। आगे भी हलके के लोगों की सेवा में इसी तरह समर्पित रहूंगा।

विधायक पाहड़ा ने कहा कि हलके की जनता को वह अपना परिवार मानते हैं। इसलिए वह अपने परिवार को किसी प्रकार की समस्या नहीं आने देंगे और उनको हर सुविधा प्रदान करने के लिए हरेक समय तत्पर रहूंगा। उन्होंने कहा कि हलके के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर विकास कार्य करवाए गए हैं। हलके के लोगों ने जिस भी समस्या को उनके ध्यान में लाया उसे हल किया गया है। गांवों में पानी की निकासी की समस्या काफी देखने को मिलती थी। उसे स्थाई तौर पर हल कर दिया गया है। गांवों में थापर माडल स्कीम के तहत छप्पड़ों का नवीनीकरण करवाया गया है। गांवों में पार्कों, खेल ग्राउंडों आदि का भी निर्माण करवाया गया है। ताकि युवाओं को खेलों की तरफ प्रोत्साहित किया जा सका। इस मौके पर चेयरमैन सोनू बाजवा,सरपंच कुलवंत कौर,बलजीत सिंह, पूर्व सरपंच मनोहर लाल, शहीद मसीह, वेलबट मसीह, नागी, गुरदेव मसीह, दर्शन कुमार, जसविदर सिंह, महिदर सिंह, मोहन सिंह व अन्य गांव वासी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी