व्रत के शुभ अवसर पर बन रहे कई योग

पति की दीर्घायु के लिए रखा जाने वाला करवाचौथ के व्रत को लेकर बटाला में सुहागिनों में बहुत उत्साह पाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Nov 2020 07:00 AM (IST) Updated:Wed, 04 Nov 2020 07:00 AM (IST)
व्रत के शुभ अवसर पर बन रहे कई योग
व्रत के शुभ अवसर पर बन रहे कई योग

संवाद सूत्र, बटाला : पति की दीर्घायु के लिए रखा जाने वाला करवाचौथ के व्रत को लेकर बटाला में सुहागिनों में बहुत उत्साह पाया जा रहा है। इस बार इस व्रत के अवसर पर कई शुभ योग एक साथ बन रहे हैं। इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग, शिव योग, बुधादित्य योग, सप्तकीर्ति योग, महादीर्घा योग, सौख्य योग का निर्माण हो रहा है। ये सभी योग महत्वपूर्ण हैं। इनका एक साथ इक्ट्ठा होना सुहागिनों के लिए शुभफलदायी है और सुहागिनों को अखंड सौभाग्य देने वाला है। इस व्रत के लिए विवाहितों ने खूब तैयारियां कर रखी हैं। चक्करी बाजार में मेहंदी लगाने वाले आर्टिस्टों के पास मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं के जमघट लगे हुए हैं।

पंडित राम प्रसाद शर्मा का कहना है कि करवाचौथ व्रत धारण करने वाले महिलाएं लाल वस्त्र पहन कर गौरी, गणेश, शिव और चंद्रमा की वंदना करें। सुबह मुंह अंधेरे उठ कर सरगी का भोजन ग्रहण करें। गणेश जी को पीले फूल की माला, लड्डू और केले का भोग लगाएं। सांय में किसी ब्रह्मण महिला से करवाचौथ व्रत की कथा सुनें। मिट्टी के गरबे में रोली से सतिया बनाएं। इसमें गंगाजल, दूध, गुलाब जल, केसर और मीठा डालें। चंद्रमा उदय होने पर अ‌र्घ्य दें। रात में चलनी (छाननी) के प्रयोग से चंद्र दर्शन करें और चंद्रमा को अ‌र्घ्य दें। बड़ों और पति का आशीर्वाद लें।

chat bot
आपका साथी