नगर कीर्तन का भव्य स्वागत

दशम पिता श्री गुरु गोबिद सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित हलका डेरा बाबा नानक के गांव मंगियां में एक विशाल नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन पवित्र छत्रछाया व पांच प्यारों के नेतृत्व में निकाला गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 03:10 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 03:10 PM (IST)
नगर कीर्तन का भव्य स्वागत
नगर कीर्तन का भव्य स्वागत

संवाद सहयोगी, किला लाल सिंह : दशम पिता श्री गुरु गोबिद सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित हलका डेरा बाबा नानक के गांव मंगियां में एक विशाल नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन पवित्र छत्रछाया व पांच प्यारों के नेतृत्व में निकाला गया। यह नगर कीर्तन गांव के गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर पूरे गांव की परिक्रमा करता हुआ शाम को वापस गुरुद्वारा साहब में पहुंच संपन्न हुआ।

नगर कीर्तन के स्वागत के लिए जगह-जगह संगत की तरफ से स्वागती गेट बनाए गए थे। साथ ही जगह-जगह पर अनेकों प्रकार के व्यंजनों के लंगर पर लगाए गए थे। इस नगर कीर्तन में चल रही संगत सतनाम वाहेगुरु का जाप करती चल रही थी। इससे पूरा वातावरण वाहेगुरु जी के रंग में सरोबार था। आसपास की काफी संगत नगर कीर्तन में शामिल थी। इस मौके गुरु की लाडली फौज निहंग सिंहों ने गतके के अनेकों जौहर भी दिखाए। इस मौके पर बाबा लखविदरजीत सिंह, कवलजीत सिंह, मुख्तार सिंह, सतनाम सिंह, मनधीर सिंह, मगविदर सिंह मंगीयां, गुरपाल सिंह, सरपंच दिलबाग सिंह, पूर्व सरपंच डा. जसवंत सिंह मंगीयां आदि उपस्थित थे। किसानों और केंद्र में चल रहा गतिरोध खत्म करने के लिए की अरदास

नगर कीर्तन के दौरान संगत की तरफ से वाहेगुरु के आगे अरदास की गई कि पिछले कई माह से किसान और केंद्र सरकार में चल रहा गतिरोध जल्द समाप्त हो। केंद्र किसानों की सभी मांगों को मान खेती कानून वापस ले तथा सड़कों पर ठंडी रातें व दिन गुजार रहे किसान वर्ग खुशी-खुशी अपने घरों को वापस जा सके।

chat bot
आपका साथी