डाक्टरों का इंतजार कर रहे अस्पताल में भर्ती मरीज

सीमावर्ती सैकड़ों गांवों को सेहत सेवाएं मुहैया करवा रहे कम्युनिटी सेहत केंद्र कलानौैर में भले ही डाक्टरों ने अपनी मांगों के लिए हड़ताल की हुई है मगर इसके बावजूद भी अस्पताल के बेड मरीजों से भरे होने से मरीजों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 06:21 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 06:21 PM (IST)
डाक्टरों का इंतजार कर रहे अस्पताल में भर्ती मरीज
डाक्टरों का इंतजार कर रहे अस्पताल में भर्ती मरीज

संवाद सहयोगी, कलानौर : सीमावर्ती सैकड़ों गांवों को सेहत सेवाएं मुहैया करवा रहे कम्युनिटी सेहत केंद्र कलानौैर में भले ही डाक्टरों ने अपनी मांगों के लिए हड़ताल की हुई है, मगर इसके बावजूद भी अस्पताल के बेड मरीजों से भरे होने से मरीजों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में इलाज करवा रहे मरीज व उनके परिजन गगनदीप सिंह, कंवलजीत कौर, कमलेश रानी, बलदेव सिंह, सुखविदर सिंह, रूपिंदर सिंह आदि ने बताया कि डाक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की हुई है। बुधवार को करीब 240 लोग अपना इलाज करवाने के लिए ओपीडी में आए। इसके अलावा अस्पताल के बेड मरीजों से भरे हुए हैं। वे पिछले दिनों से इलाज करवाने के लिए अस्पताल भर्ती हैं, मगर दुख की बात है कि डाक्टरों द्वारा उनका चेकअप नाममात्र ही किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में तैनात डाक्टर हड़ताल के कारण अपने कमरों में बैठने के बजाय प्राइवेट कमरों में मरीजों को निजी तौर पर चेक करते हैं। अस्पताल में सिर्फ तो सिर्फ स्टाफ नर्से व अन्य सेहत कर्मचारियों द्वारा उन्हें ग्लूकोज, टीके लगाने के अलावा अन्य दवाइयां मुहैया की जा रही हैं। उन्होंने डीसी और सेहत विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की कि अस्पताल में भर्ती मरीजों का चेकअप करने के लिए डाक्टरों की उपस्थिति को यकीनी बनाया जाए।

chat bot
आपका साथी