रिश्वत लेने वाला ही नहीं देने वाला भी उतना ही दोषी

विजिलेंस विभाग पंजाब के गुरदासपुर विग ने स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार से विजिलेंस जागरूकता सप्ताह शुरू किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 04:32 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 04:32 PM (IST)
रिश्वत लेने वाला ही नहीं देने वाला भी उतना ही दोषी
रिश्वत लेने वाला ही नहीं देने वाला भी उतना ही दोषी

संवाद सहयोगी, कलानौर : विजिलेंस विभाग पंजाब के गुरदासपुर विग ने स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार से विजिलेंस जागरूकता सप्ताह शुरू किया। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. लखविदर सिंह अठवाल के मार्गदर्शन में एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उसमें जिला गुरदासपुर के इंस्पेक्टर विक्रांत सलारिया ने भाग लिया। संगोष्ठी में अस्पताल के स्टाफ सदस्यों के अलावा स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए आए मरीज व उनके परिजन भी शामिल हुए। यह सप्ताह 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक मनाया जाएगा।

इंस्पेक्टर सलारिया ने कहा कि विजिलेंस जागरूकता सप्ताह मनाने का मुख्य उद्देश्य आम जनता में विजिलेंस विभाग की सेवाओं के बारे में जागरूकता फैलाना है। इसके अलावा यदि सरकारी विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी काम के बदले नागरिकों से रिश्वत की मांग कर भ्रष्टाचार फैला रहा है तो यह भी विजिलेंस विभाग की जिम्मेदारी है कि वह बिना देरी किए सरकारी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करे। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. लखविदर सिंह अठवाल ने कहा कि सरकारी तंत्र से भ्रष्टाचार को मिटाना हम सबकी जिम्मेदारी है और इसे मिटाने के लिए हर नागरिक को विजिलेंस विभाग का सहयोग करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि रिश्वत लेने वाला ही नहीं बल्कि रिश्वत देने वाला भी उतना ही दोषी है। इसलिए हम सभी को समाज में बड़ा बदलाव लाने के लिए भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ आगे आना चाहिए। इस मौके पर रणजोध सिंह के अलावा विजिलेंस विभाग के करतार सिंह, भूपिदर सिंह, नवीन कालिया, स्वास्थ्य निरीक्षक दिलबाग सिंह संधू, गुरप्रीत पाल, फार्मेसी अधिकारी प्रभजीत सिंह, रणवीर सिंह राणा, रविदरजीत सिंह, गुरमेज सिंह अर्लीभन्न आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी