सती लक्ष्मी देवी गोशाला में गो पूजन आज

सती लक्ष्मी देवी गोशाला ट्रस्ट की मी¨टग बाद दोपहर गोशाला के प्रधान अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 06:02 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 06:02 PM (IST)
सती लक्ष्मी देवी गोशाला में गो पूजन आज
सती लक्ष्मी देवी गोशाला में गो पूजन आज

संवाद सूत्र, बटाला : सती लक्ष्मी देवी गोशाला ट्रस्ट की मी¨टग बाद दोपहर गोशाला के प्रधान अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में हुई। प्रचार मंत्री तिलक राजकपूर ने बताया कि 16 नवंबर को सुबह साढ़े 9 बजे हवन यज्ञ तथा गो पूजन दैनिक प्रार्थना सभा के प्रांगण में होगा। उसके बाद भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसमें नगर के लोग तथा सभी स्कूलों के बच्चे एवं बैंड भाग लेंगे। प्रधान अशोक अग्रवाल ने नगर निवासियों को अपील करते हुए कहा कि गो सेवा में प्रार्थना सभा का ज्यादा से ज्यादा सहयोग करें। इस अवसर पर जेएन शर्मा, सोहल लाल प्रभाकर, मनमोहन कपूर, यशपाल सैली, राजेश शर्मा, रमेश शर्मा, पदम कोहली, रमेश त्रेहण, द¨वदर भनोट, अशोक वोहरा उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी