अफवाह फैलाने पर 16 के खिलाफ केस

कोरोना वायरस से जिन लोगों की मौत हो रही है उनके खिलाफ जिले में तरह-तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Sep 2020 09:56 PM (IST) Updated:Mon, 07 Sep 2020 06:10 AM (IST)
अफवाह फैलाने पर 16 के खिलाफ केस
अफवाह फैलाने पर 16 के खिलाफ केस

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर : कोरोना वायरस से जिन लोगों की मौत हो रही है उनके खिलाफ जिले में तरह-तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं। शरारती तत्व अफवाह फैला रहा है कि अधिकतर लोगों की मौत के बाद उनके अंग निकाले जा रहे हैं। एक ऐसी अफवाह भी चल रही है जिसमें आशा वर्करों को टारगेट दिया गया है कि वे अधिक से अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीजों को स्वास्थ्य विभाग तक पहुंचाएं। इन अफवाहों का जिला प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लिया है। अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर लोग बाज नहीं आए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने फेसबुक पर लाइव होकर पुलिस विभाग को आदेश दिया है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने 16 ऐसे लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है जो सोशल मीडिया पर गलत अफवाह फैला रहे थे। मुख्यमंत्री के फेसबुक पर लाइव होने के बाद जिला पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। सिविल सर्जन डॉक्टर किशनचंद लोगों को अफवाहों से बचने की अपील कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी