पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश : हनी महाजन

खालिस्तानी ताकतों द्वारा पंजाब में माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 04:15 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 04:15 PM (IST)
पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश : हनी महाजन
पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश : हनी महाजन

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : खालिस्तानी ताकतों द्वारा पंजाब में माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। शिवसेना ¨हदुस्तान के पंजाब यूथ प्रधान हनी महाजन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि आए दिन पंजाब में लगातार खालिस्तानी आतंकवादी पकड़े जाना ¨चता का विषय बना हुआ है। हनी महाजन ने कहा कि रेफरेंडम 2020 का मास्टर माइंड गुरु तंत्र ¨सह पन्नू विदेश में बैठकर पंजाब की अमन शांति को आग लगाना चाहता है। पंजाब में लगातार खालिस्तानी आतंकवादी पकड़े जाने से यह मालूम होता है कि वे पंजाब में हालात खराब करना चाहते हैं। हनी महाजन ने कहा कि पंजाब के लोगों ने 30 साल पहले आतंकवाद की बहुत मार झेली है। लोग वह दिन नहीं देखना चाहते। हनी महाजन ने कहा कि जेलों में बंद फांसी की सजा भुगत रहे खालिस्तानी आतंकवादियों को जल्द ही फांसी पर लटकाया जाए।

chat bot
आपका साथी