सामाजिक गतिविधियां सेवा ग्रुप का सम्मान

स्वामी विवेकानंद जयंती को लेकर जय हिन्द सेवा क्लब गुरदासपुर की ओर से कलानौर के डिग्री कॉलेज में करवाए समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री सुख¨जदर ¨सह रंधावा की पत्नी बीबी ज¨तदर कौर रंधावा की ओर से सामाजिक गतिविधियां सेवा ग्रुप का विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 04:10 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 04:10 PM (IST)
सामाजिक गतिविधियां सेवा ग्रुप का सम्मान
सामाजिक गतिविधियां सेवा ग्रुप का सम्मान

संवाद सहयोगी, कलानौर : स्वामी विवेकानंद जयंती को लेकर जय हिन्द सेवा क्लब गुरदासपुर की ओर से कलानौर के डिग्री कॉलेज में करवाए समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री सुख¨जदर ¨सह रंधावा की पत्नी बीबी ज¨तदर कौर रंधावा की ओर से सामाजिक गतिविधियां सेवा ग्रुप का विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। सामाजिक गतिविधियां सेवा ग्रुप के संचालक गुरशरनजीत ¨सह पूरेवाल, रोहित भारद्वाज, गुर¨वदर ¨सह, काका महादेव, मदन शर्मा आदि ने बातचीत करते हुए बताया कि लोग सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल किया जाए तो किसी के जीवन के लिए वरदान साबित होगा। पूरेवाल ने कहा कि ग्रुप की ओर से अब तक कलानौर की साफ-सफाई, पौधे लगाना, जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई से संबंधित मदद करना, जरूरतमंद बच्चों को बूट, जर्सियां के अलावा जरूरतमंद बीमार रोगियों को नकद राशि देकर मदद की गई। सरकारी डिग्री कालेज कलानौर की ¨प्रसिपल डॉ. नीलम सेठी, बीडीपीओ अमनदीप कौर, तरसेम राज महाजन, प्रधान नरेश कालिया, मनमोहन बेदी, रूही शर्मा, मनदीप कोहली, प्रधान बूटा राम व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी