शादी के पांच दिन बाद लड़की को भगा ले गया प्रेमी

लड़की की शादी के पांच दिन बाद प्रेमी उसे भगा ले गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 07:28 PM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 07:28 PM (IST)
शादी के पांच दिन बाद लड़की को भगा ले गया प्रेमी
शादी के पांच दिन बाद लड़की को भगा ले गया प्रेमी

जागरण संवाददाता, बटाला : लड़की की शादी के पांच दिन बाद प्रेमी उसे भगा ले गया। लड़की घर से 41 तोला सोना, छह लाख नौ हजार रुपये और 800 यूरो भी ले गई। पुलिस केस दर्ज कर दोनों की तलाश कर रही है।

पुलिस को दिए बयान में विवाहिता के पिता सुखदेव निवासी गांव ¨छड ने बताया कि उनकी बेटी महकप्रीत सिंह का विवाह सात फरवरी को जगजीत ¨सह के साथ हुआ था। विवाह के पांच दिन बाद उनकी बेटी महकप्रीत ¨सह को गांव पड़ी निवासी हुस्सनदीप ¨सह विवाह का झांसा देकर भगा ले गया। घर से 41 तोला सोना, 6 लाख 9 हजार रुपये नकद तथा 800 यूरो भी ले गए। केस के जांच अधिकारी शेखूपुरा चौकी इंचार्ज विजय कुमार ने बताया कि पिता के बयान पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। एक टीम का गठन कर दिया गया है, छापेमारी जारी है। जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। फोन ट्रेप पर लगाए

केस के जांच अधिकारी एएसआइ विजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने फोन ट्रेप पर लगा दिए हैं। फोन की लोकेशन पंजाब के बाहर दिल्ली के आसपास की है। दिल्ली की पुलिस के साथ संपर्क कर लिया गया है। एक टीम का गठन कर वहां भेज दी गई, जल्द पकड़ लिया जाएगा। स्कूल के समय से ही था दोनों में प्रेम

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हुस्सन व महकप्रीत कौर का स्कूल टाइम से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन लड़की के पिता सुखदेव ¨सह इस रिश्ते को नागावर समझते थे। लड़की की मर्जी के बिना उसका विवाह किसी जगजीत ¨सह से कर दिया। इसके बादमहकप्रीत कौर ने हुस्सन के साथ घर से भागने का प्लान बना लिया। 12-13 फरवरी की दरिमयानी रात को जब सुसराल परिवार गहरी नींद में सो रहा था दोनों घर से सोना व नकदी लेकर फरार हो गए।

chat bot
आपका साथी