बारिश के बावजूद धर्मपुरा कालोनी निवासी दूसरे दिन भी विरोध-प्रदर्शन पर डटे रहे

सीवरेज की समस्या को लेकर धर्मपुरा कालोनी निवासियों ने प्रशासन के खिलाफ वीरवार को तेज वारिश के बावजूद अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 07:56 PM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 07:56 PM (IST)
बारिश के बावजूद धर्मपुरा कालोनी निवासी दूसरे दिन भी विरोध-प्रदर्शन पर डटे रहे
बारिश के बावजूद धर्मपुरा कालोनी निवासी दूसरे दिन भी विरोध-प्रदर्शन पर डटे रहे

जागरण संवाददाता, बटाला : सीवरेज की समस्या को लेकर धर्मपुरा कालोनी निवासियों ने प्रशासन के खिलाफ वीरवार को तेज वारिश के बावजूद अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते कहा की कि पहले सीवरेज की समस्या का निवारण निकाला जाएं, उसके बाद वहां से धरना हटाया जाएंगा। वहीं, गत रात से जारी बारिश के कारण धर्मपुरा सारा इलाका सुबह तक पानी-पानी हो गया। इतना सब कुछ होने के बावजूद इलाकावासियों ने प्रशासन के खिलाफ आर-पार की लड़ाइ का मन बन लिया। कामकाजी लोगों ने तो अपना काम छोड़कर इस धरने में शामिल हो रहे है। उनका कहना है कि इस बार प्रशासन को अपने मांगों को मनवा कर ही दम लेंगे। गौर हो कि धर्मपुरा कालोनी की सीवरेज समस्या पिछले बीस वर्ष से चल रही है। प्रशासन से लेकर स्थानीय लीडरशिप इस समस्या को लेकर नजरअंदाज कर रही है। लेकिन लोगों के लिए सीवरेज की समस्या भंयकार रुप धारण कर चुकी है। उनका इस इलाके में रहना जीना-मौहाल हो चुका है। धरने का नेतृत्व कर रहे सेवानिवृत प्रोफेसर मदन मोहन नंदा ने बताया कि वे इस इलाके में वर्ष 1977 के निवासी है। तब ये इलाका इंप्रवमेंट का पड़ता था, बाद में नगर-कौंसिल के अधीन आते ही इस इलाके को नजरअंदाज करना शुरु कर दिया। इस समस्या को लेकर नगर-कौंसिल के समक्ष कई बार लिखित रुप से शिकायत दे चुकें है, ¨कतु समस्या वैसे ही बरकरार है। इसी तरह व्यापारी राकेश कुमार उर्फ काला ने बताया कि उनका बचपन इस इलाके में व्यतीत हुआ। इलाके की सीवरेज समस्या को लेकर लोगों ने एकजुटता से कई बार आवाज उठाइ, परंतु हर झूठे आशवासन के अलावा उन्हें कुछ हासिल नही हुआ। इलाके की तृप्ता रानी ने बताया की कि इस समस्या से तंग आकर कई बार जहां से प्लायन करने का विचार बनाया, लेकिन जहां से उनके घर को खरीदने वाला कोई ग्राहक नही है। किसी समय इस इलाके को शहर की पाश कालोनी में शुमार करती थी। गंभीर समस्या को लेकर अब कोई भी जहां पर मकान खरीदने के लिए राजी नही है। मौके पर प्रतिभा सरीन, किरण चड्ढा, विजय शर्मा, नीरज शर्मा आदि मौजूद रहें। प्रशासन झुकने को नहीं तैयार

उधर, प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि शहर में सड़क का निर्माण का कार्य चल रहा है। ऐसे में इलाकावासी सड़क निर्माण कार्य पर बांधा डाल रहे है। अगर उनकी कोई परेशानी है तो वे उनके कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्या के बारे चर्चा कर सकते है। धरने से कोई भी समस्या का हल नही निकलता। सीवरेज समस्या को लेकर अमृत स्कीम के तहत नए सिरे से वहां पर काम चालू होंगा। लोगों का आरोप,सड़क निर्माण केवल खानापूर्ति

लोगों ने प्रशासन से आरोप लगाते कहा कि सड़क निर्माण केवल खानापूर्ति है। इससे पहले प्रशासन को शहर का अस्सी फीसद जाम पड़ा सीवरेज का निवारण निकालना जरुरी है। अगर सड़क निर्माण शुरु कर भी दी जाती है तो ये सड़के कुछ माह ही चलेंगी। उसके बाद वहां से टूटनी शुरु हो जाएंगी। आगे ही शहर में सड़कों के हालात बदतर है। एसडीओ बोले, फंड की कमी

पंजाब वाटर एंड सीवरेज विभाग के एसडीओ हरप्रीत ¨सह ढिल्लों ने बताया कि केवल धर्मपुरा नही पूरे शहर की सीवरेज समस्या है। इस समस्या के निवारण के लिए उनके पास पर्याप्त फंड नही है। कई बार नगर-कौंसिल को पत्र लिख चुकें है। उल्टा जवाब सुननें में मिलता है कि उनके पास इन कार्यों के लिए फंड की प्रोवीजन नही है।

chat bot
आपका साथी