घायल पाक महिला के खिलाफ केस दर्ज

डेरा बाबा नानक सरहद पर पाकिस्तान की सीमा पार कर भारत में प्रवेश करने पर भारतीय बीएसएफ जवानों ने एक पाक महिला को गोली मारकर घायल कर दिया था।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 07:37 PM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 07:37 PM (IST)
घायल पाक महिला के खिलाफ केस दर्ज
घायल पाक महिला के खिलाफ केस दर्ज

जागरण संवाददाता, बटाला : डेरा बाबा नानक सरहद पर पाकिस्तान की सीमा पार कर भारत में प्रवेश करने पर भारतीय बीएसएफ जवानों ने एक पाक महिला को गोली मारकर घायल कर दिया था। पुलिस ने गुलशन बीबी के खिलाफ थाना डेरा बाबा नानक में मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल घायल का अमृतसर की गुरु नानक देव अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस को दिए बयान में बीएसएफ की 10वीं बटालियन अस्सिटेंट कमांडेंड गुरप्रीत ¨सह ने बताया कि गत दिवस एक महिला पाकिस्तान सरहद पारकर भारत सीमा में प्रवेश करने लगी। उनकी बटालियन ने पहले महिला को चेतावनी दी, लेकिन महिला वापस जाने की बजाय भारत में प्रेवश करने पर अड गई। बीएसएफ के जवानों ने उस महिला पर गोली चला दी। इसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पहले जेरा बाबा नानक सरकारी अस्पताल लेकर गए। गंभीर हालत को देखते उसे अमृतसर के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि वैसे भी पुलवामा हमले के बाद भारत-पाक सीमा अलर्ट पर है। केस के जांच अधिकारी थाना डेरा बाबा नानक के एएसआइ ज¨तद्र ¨सह ने बताया कि बीएसएफ अधिकारी के बयानों पर पाक महिला गुलशन बीबी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। घायला का गुरु नानक देव अस्पताल चल रहा है। स्थिति ठीक होने पर उसे पुलिस हिरासत में ले लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी