सोना दोगुना करने का लालच दे बालियां व अंगूठी ले गए नौसरबाज

काहनूवान बाजार में शनिवार दिन-दिहाड़े बुजुर्ग महिला को सोना दोगुना करने का लालच देकर नौसरबाज सोने की बालियां और अंगूठी लेकर रफूचक्कर हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 10:14 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 10:14 PM (IST)
सोना दोगुना करने का लालच दे बालियां व अंगूठी ले गए नौसरबाज
सोना दोगुना करने का लालच दे बालियां व अंगूठी ले गए नौसरबाज

संवाद सहयोगी, काहनूवान : काहनूवान बाजार में शनिवार दिन-दिहाड़े बुजुर्ग महिला को सोना दोगुना करने का लालच देकर नौसरबाज सोने की बालियां और अंगूठी लेकर रफूचक्कर हो गए। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। भट्टियां निवासी लाज कौर पत्नी सरदारा सिंह ने बताया कि नया मोबाइल फोन खरीदने काहनूवान बाजार आई थी। इसी बीच एक साधू की वेशभूषा में एक आदमी उनसे मिला। उस आदमी ने बात करके उसे सोना दोगुना करने का लालच दिया। उसके साथ दो और लोग थे। उसने उसकी बालियां और हाथ की अंगूठी उतार ली और एक पत्तेनुमा कपड़े पर रख दिया। शातिरों ने कपड़ा उसकी झोली में डाल दिया और कहा कि इसे घर जाकर खोलना वो दोगुने हो जाएंगे। फिर उसे बिना पीछे देखे घर की तरफ भेज दिया, जबकि खुद रफूचक्कर हो गए। महिला ने घर जाकर कपड़ा खोला को वो खाली था। परिवारिक सदस्य लखविदर सिंह ने कहा कि बुजुर्ग महिला को लगभग 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। इस संबंधी पुलिस को जानकारी दे दी गई है।

chat bot
आपका साथी