बारिश व आंधी से बर्बाद हुई फसलों की प्रशासन करवाएगा गिरदावरी

शनिवार को तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि व आंधी के कारण जिले में फसलों का नुकसान हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 05:50 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 05:50 PM (IST)
बारिश व आंधी से बर्बाद हुई फसलों की प्रशासन करवाएगा गिरदावरी
बारिश व आंधी से बर्बाद हुई फसलों की प्रशासन करवाएगा गिरदावरी

राजिदर कुमार, गुरदासपुर

शनिवार को तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि व आंधी के कारण जिले भर में किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। धान, गन्ना व सब्जियां की फसल पर बारिश ने पानी फेर दिया है। कई क्षेत्रों में धान की फसल या तो पक चुकी है या फिर उसकी कटाई चल रही है। जहां पर फसल अभी खड़ी थी उसे आंधी और बारिश ने जमींदोज कर दिया। धान के खेत में बारिश का पानी भार जाने से फसल उसमें डूब गई है।

उधर, राज्य सरकार के आदेशों पर डीसी मोहम्मद इश्फाक ने तुरंत प्रभाव से एक पत्र जारी कर सभी उपमंडल मजिस्ट्रेट को अपने-अपने क्षेत्र में बारिश से प्रभावित फसलों की गिरदावरी करके रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसानों को बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिया जा सका।

गौर हो कि कि शनिवार दोपहर तीन बजे के करीब आसमान में काले बादल छा गए। इसके बाद तेज हवाओं के साथ साढ़े चार बजे बारिश शुरू हो गई। देर रात तक बारिश के साथ ओलावृष्टि व आंधी चलती रही। वहीं तेज आंधी व झमाझम बारिश से धान व गन्ना की फसल को भारी क्षति पहुंची है। बारिश के कारण धान की फसल गिरने से उसके सड़ने की संभावना बढ़ गई है। आंधी से गिरे बिजली के खम्भें

शनिवार को तेज बारिश के साथ 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली। इस आंधी से यहां किसानों की फसल जमीन में बिछ गई। वहीं शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में बिजली के पोल भी उखड़कर खेतों व अन्य स्थानों पर गिर गए। इस कारण पूरी रात बिजली सप्लाई बाधित रही। 12 घंटे बिजली सप्लाई बाधित रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घरों की टंकियां पानी से खाली हो गई। लोगों में पानी के लिए हाहाकार मची रही। उधर, पावरकाम के कर्मचारियों ने बिजली सप्लाई ठीक कर चालू करने से लोगों ने राहत की सांस ली। अभी 50 फीसद ही हुई है धान की कटाई

जिला गुरदासपुर के विभिन्न क्षेत्रों की अगर बात करें तो केवल 50 फीसद ही धान की कटाई हो पाई है,क्योंकि सरकार ने धान की नमी 17 फीसद निर्धारित की गई है। जिस कारण किसानों को धान की फसल अच्छी तरह से सुखा कर मंडी में लाने के लिए कहा गया है। किसानों द्वारा धान को अच्छी तरह से पकाने के चक्कर में कटाई में देरी हो रही है। वहीं शनिवार को हुई बारिश ने खेतों में खड़ी धान की फसल को खराब कर दिया है। एक अनुमान के मुताबिक जिला गुरदासपुर में धान की फसल भारी मात्रा में बर्बाद होने की आशंका जताई जा रही है। भले ही डीसी ने गिरदावरी करवाने के निर्देश दिए हैं, मगर फसल बर्बाद होने से किसानों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। किसानों को दिलाया जाएगा मुआवजा : डीसी

डीसी मोहम्मद इशफाक का कहना है कि बारिश व तेज आंधी से किसानों की खराब हुई फसल की गिरदावरी करवाई जाएगी। बारिश से प्रभावित फसल के मालिक किसानों को सरकार से मुआवजा दिलाया जाएगा। उन्होंने सभी उपमंडल मजिस्ट्रेट को अपने-अपने क्षेत्र में बारिश से प्रभावित फसलों की गिरदावरी करके रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।

chat bot
आपका साथी