सीवरेज के गंदे पानी से जूझ रहा बटाला का गांधी नगर कैंप

एक तरफ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य करने का कांग्रेस नेता दावा करते हुए थक नहीं रहे हैं वहीं कई जगह लोगों को पुरानी समस्या से जूझना पड़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 03:37 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 03:37 PM (IST)
सीवरेज के गंदे पानी से जूझ रहा बटाला का गांधी नगर कैंप
सीवरेज के गंदे पानी से जूझ रहा बटाला का गांधी नगर कैंप

अभिषेक गुप्ता, बटाला

एक तरफ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य करने का कांग्रेस नेता दावा करते हुए थक नहीं रहे हैं, वहीं कई जगह लोगों को पुरानी समस्या से जूझना पड़ रहा है। लोगों की तरफ से समस्या का समाधान करवाने संबंधी मांग तो की जा रही है, लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। ऐसी ही एक समस्या शहर के वार्ड नंबर सात गांधी नगर कैंप में देखने को मिल रही है। यहां पर कई गलियों में सीवरेज के ब्लाक होने से सीवरेज का गंदा पानी एकत्रित हो रहा है।

हैरानी की बात तो यह है कि यह समस्या अब की नहीं बल्कि पिछले छह माह से चली आ रही है। हालांकि इलाके के लोग कई बार पार्षद को शिकायत भी कर चुके हैं, मगर अभी तक सीवरेज की समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है। सीवरेज का गंदा पानी एकत्रित होने से वहीं लोग बीमार भी हो रहे हैं। इलाका निवासियों ने मांग की है कि सीवरेज की समस्याओं से उन्हें निजात दिलवाई जाए। 8

कई बार की शिकायत नहीं हुई कोई कार्रवाई : सुखदेव राज

गांधी नगर कैंप निवासी सुखदेव राज ने बताया कि गांधी नगर कैंप में लगभग 2500 की आबादी है। गलियों में सीवरेज ब्लाक होने से लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। गलियों में भारी मात्रा में सीवरेज का गंदा पानी एकत्रित रहता है। लोगों को आने जाने में समस्या भी होती है। इस समस्या संबंधी कई बार नगर निगम को शिकायत दी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस समस्या को जल्द ही खत्म करना चाहिए। 7

कई लोग गिरकर हुए घायल : महिला दीपो

गांधी कैंप निवासी महिला दीपो ने बताया कि गलियों में सीवरेज का गंदा पानी एकत्रित होने पर जो लोग यहां से गुजरते हैं उनका पैर फिसलने से वे गिर भी जाते हैं। कई बार तो स्कूल जाने वाले बच्चे भी गिर जाते हैं। पार्षद को कई बार शिकायत दी है, बस झूठा आश्वासन दे दिया जाता है। कोई कार्रवाई नहीं होती है। 6

एकत्रित सीवरेज का गंदा पानी बीमारियों को दे रहा दावत : भजनो

इलाका निवासी महिला भजनो ने बताया कि सीवरेज का गंदा पानी एकत्रित होना कई बीमारियों को दावत देने जैसा है। इस गंदे पानी से इलाका निवासी बीमार हो सकते हैं। इस समस्या को जल्द ठीक करना चाहिए। हालांकि राजनीतिक पार्टी कई विकास संबंधी दावे कर रहे हैं, लेकिन सभी दावे खोखले साबित हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का जल्द से जल्द हल करना चाहिए।

जल्द समस्या का हल किया जाएगा : पार्षद पूजा

इस संबंध में वार्ड नंबर 7 गांधी नगर कैंप की मौजूद पार्षद पूजा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सीवरेज ब्लाक की समस्या को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाएगा। वे जल्द ही नगर निगम के अधिकारी को इस समस्या संबंधी अवगत करवाएंगी।

chat bot
आपका साथी