आज मोदी और कैप्टन के पुतला जलाएंगे रोडवेज कर्मी

रोडवेज की एक्शन कमेटी और पनबस कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के राज्य जरनल सचिव बलजीत सिंह गिल डिपो प्रधान परमजीत सिंह कोहाड़ ने कहा कि कृषि सुधार कानून और श्रम अधिनियमों में किए गए संशोधनों को तत्काल रद किया जाए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 02:59 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 02:59 PM (IST)
आज मोदी और कैप्टन के पुतला जलाएंगे रोडवेज कर्मी
आज मोदी और कैप्टन के पुतला जलाएंगे रोडवेज कर्मी

संवाद सहयोगी, बटाला : रोडवेज की एक्शन कमेटी और पनबस कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के राज्य जरनल सचिव बलजीत सिंह गिल, डिपो प्रधान परमजीत सिंह कोहाड़ ने कहा कि कृषि सुधार कानून और श्रम अधिनियमों में किए गए संशोधनों को तत्काल रद किया जाए। पंजाब सरकार पनबस को स्टाफ समेत रोडवेज में तुरंत मर्ज करे। ट्रांसपोर्ट माफिया पर नकेल डाले। कच्चे मुलाजिमों को पक्का किया जाए। इन मांगों को लेकर 24 अक्टूबर को सभी शहरों में मोदी और कैप्टन के पुतले जलाए जाएंगे। एक्शन कमेटी की तरफ से 27 अक्टूबर को लुधियाना, चार नवंबर को जालंधर और 12 नवंबर को अमृतसर में पंजाब रोडवेज की समान्य एक्शन कमेटी और पनबस कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन की तरफ से प्रदर्शन किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी