केंद्र व पंजाब सरकार के खिलाफ खोला जाएगा मोर्चा : शास्त्री

शहीद-ए-आजम भगत सिंह की सोच को घर-घर पहुंचाने के लिए डेमोक्रेटिक मुलाजिम फेडरेशन गुरदासपुर अपना बनता योगदान देने के लिए दिन रात एक करेगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 04:55 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 04:55 PM (IST)
केंद्र व पंजाब सरकार के खिलाफ खोला जाएगा मोर्चा : शास्त्री
केंद्र व पंजाब सरकार के खिलाफ खोला जाएगा मोर्चा : शास्त्री

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : शहीद-ए-आजम भगत सिंह की सोच को घर-घर पहुंचाने के लिए डेमोक्रेटिक मुलाजिम फेडरेशन गुरदासपुर अपना बनता योगदान देने के लिए दिन रात एक करेगा। ये बातें फेडरेशन के महासचिव अमरजीत शास्त्री ने बैठक के दौरान भगत सिंह के जन्म दिन मनाते समय संबोधित करते हुए व्यक्त किए। फेडरेशन द्वारा 15 अक्टूबर को मुलाजिम चेतना कन्वेंशन करके केंद्र सरकार व पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे लोक विरोधी नीतियों का पर्दाफाश किया जाएगा। इस मौके पर दविदर सिंह, सतनाम सिंह, अमरजीत सिंह, सतबीर सिंह, सुरजीत मसीह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी