प्रधानमंत्री की लंबी उम्र के लिए किया हवन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी मण्डल गुरदासपुर शहरी ने उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 04:32 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 04:32 PM (IST)
प्रधानमंत्री की लंबी उम्र के लिए किया हवन
प्रधानमंत्री की लंबी उम्र के लिए किया हवन

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी मण्डल गुरदासपुर शहरी ने उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। पार्टी के मंडल प्रधान अतुल महाजन की अध्यक्षता में गीता भवन मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष परमिदर सिंह गिल विशेष तौर पर शामिल हुए। उनके साथ प्रदेश प्रवक्ता राकेश ज्योति, ओबीसी मोर्चा पंजाब प्रधान रजिदर बिट्टा ने भी पहुंच कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। गिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संघर्षमयी और सफल जीवन समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने राजनीति में नए आयाम स्थापित किए हैं। आज यदि कोई विधायक भी बन जाता है तो वो अपने, अपने परिवार और रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाने में लगा रहता है, लेकिन नरेन्द्र मोदी देश और देशवासियों को ही अपना परिवार मान कर इनके सुनहरे भविष्य के लिए बिना एक दिन की छुट्टी लिए दिन रात काम कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जतिन्दर परदेसी, हरदीप सिंह रियाड, सुधीर महाजन, जिला सचिव प्रवीण कुमार, जिला मीडिया इंचार्ज विनोद कालिया, जिला कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह, मंडल महामंत्री प्रीतम सिंह राजा, कुणाल गुप्ता, मण्डल उपाध्यक्ष अंकुश महाजन, राज चौहान, जिला कार्यकारिणी सदस्य डिक्की सैनी, युवा मोर्चा जिला प्रधान शिव प्रसाद, मंडल सचिव अंकुर शर्मा, शिव दुग्गल, जिला सोशल मीडिया सह इंचार्ज उमेश्वर महाजन, मंडल सोशल मीडिया इंचार्ज दीपक कुमार, बलवंत सिंह कुल्ला, सुदर्शन कुमार, महिला मोर्चा प्रधान किरण मेहरा, एससी मोर्चा प्रधान शाम लाल, रमन कुमार रामा, ध्रुव महाजन सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी