25 लाख से फिश पार्क का किया जा रहा नवीनीकरण

कोविड-19 के चलते मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के प्रयासों से एक बार फिर से विकास कार्यो को गति मिली है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 06:57 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:09 AM (IST)
25 लाख से फिश पार्क का किया जा रहा नवीनीकरण
25 लाख से फिश पार्क का किया जा रहा नवीनीकरण

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : कोविड-19 के चलते मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के प्रयासों से एक बार फिर से विकास कार्यो को गति मिली है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। गुरदासपुर शहर में लोगों को सैर करने के लिए फिश पार्क का 25 लाख रुपये की लागत से नवीनीकरण किया जा रहा है।

विधायक बरिदरमीत सिंह पाहड़ा ने बताया कि फिश पार्क में ओपन जिम, प्लांटेशन, फुटपाथ को चौड़ा करने के काम, फव्वारा, शौचालय की व्यवस्था और इंटरलाक टाइल लगाकर खूबसूरत बनाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। इससे शहर निवासियों को सुबह व शाम को सैर करने का खूबसूरत वातावरण मुहैया होगा। उन्होंने बताया कि निर्धारित समय में ही इस पार्क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। पंजाब सरकार द्वारा कोविड-19 के चलते लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। पंजाब सरकार द्वारा लोगों को कोरोना बीमारी से बचाने के लिए विशेष मुहिम मिशन फतेह चलाई जा रही है।

chat bot
आपका साथी