धर्मपुरा कॉलोनी की खस्ताहाल पानी की टंकी गिराई

नगर सुधार ट्रस्ट ने धर्मपुरा कॉलोनी वासियों को स्वछ पानी मुहैया कराने के उद्देश्य से 1977 में लाखों रुपये से 90 फीट ऊंची टंकी बनाई थी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 06:20 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 06:20 PM (IST)
धर्मपुरा कॉलोनी की खस्ताहाल पानी की टंकी गिराई
धर्मपुरा कॉलोनी की खस्ताहाल पानी की टंकी गिराई

संवाद सूत्र, बटाला : नगर सुधार ट्रस्ट ने धर्मपुरा कॉलोनी वासियों को स्वच्छ पानी मुहैया कराने के उद्देश्य से 1977 में लाखों रुपये से 90 फीट ऊंची टंकी बनाई थी। उक्त टंकी की खस्ता हालत को देखते हुए बुधवार को उसे डिच मशीन की मदद से गिरा दिया गया।

यह टंकी पिछले कई सालों से लोगों के लिए सफेद हाथी साबित हो रही थी। कॉलोनीवासी उसकी खस्ता हालत को देखते हुए प्रशासन और नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन कस्तूरी लाल सेठ को गुहार लगा चुके थे। लोगों की इस कठिनाई को ध्यान में रखते हुए नगर सुधार ट्रस्ट ने इसे गिराने का टेंडर पास किया था। संगरूर से आई टीम ने बुधवार सुबह टंकी के सभी पिलर को डिच मशीनों की मदद से खोखला करते हुए चंद घंटों की मेहनत के बाद उसे अपनी जगह पर ही गिरा दिया। टंकी गिरने तक आसपास के लोगों की सांसें थमी रही। कई लोग अपने घरों की छतों पर चढ़कर मोबाइल से वीडियो बनाते भी नजर आए। अब इस स्थान पर नगर सुधार ट्रस्ट की ओर से शहर वासियों के लिए बढि़या पार्क तथा ओपन जिम बनवाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी