फतेहगढ़ चूड़ियां नगर कौंसिल की प्रधान रजवंत कौर रंधावा व उपप्रधान कविता चंदा बनी

रजवंत कौर रंधावा को फतेहगढ़ चूड़ियां नगर कौंसिल की प्रधान और कविता चंदा को उप प्रधान बनाया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 07:35 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 07:35 PM (IST)
फतेहगढ़ चूड़ियां नगर कौंसिल की प्रधान रजवंत कौर रंधावा व उपप्रधान कविता चंदा बनी
फतेहगढ़ चूड़ियां नगर कौंसिल की प्रधान रजवंत कौर रंधावा व उपप्रधान कविता चंदा बनी

संवाद सूत्र, फतेहगढ़ चूड़ियां : रजवंत कौर रंधावा को फतेहगढ़ चूड़ियां नगर कौंसिल की प्रधान और कविता चंदा को उप प्रधान बनाया गया है। नगर कौंसिल कार्यालय में सोमवार को मंत्री तृप्त राजिदर सिंह बाजवा की अगुवाई में शहर के सभी 13 पार्षदों को बुलाकर प्रधान व उप प्रधान चुनने को लेकर एक बैठक की गई थी। इसमें सर्वसम्मति के साथ प्रधान रजवंत कौर रंधावा पत्नी एडवोकेट नवतेज सिंह रंधावा और उप प्रधान कविता चंगा पत्नी रकेश कुमार लक्की को बनाया गया। प्रधान का चुनाव होते ही कुछ पार्षद उठकर चले गए। शायद वे इस फैसले के खिलाफ थे।

इस दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत करती हुई प्रधान रजवंत कौर रंधावा व उप प्रधान कविता चंदा ने सबसे पहले कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिदर सिंह बाजवा का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हमें जो जिम्मेदारी सौंपी जाएगी उन्हें लगन और मेहनत के साथ निभाया जाएगा। शहर के विकास कार्यो को पहल के आधार पर किया जाएगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष रोशन जोसेफ, एडवोकेट नवतेज सिंह रंधावा, राजीव सोनी, राकेश लकी, कृपाल सिंह संधू, कुलविदर सिंह लाली, सुरेश बबलू, हरबंस सिंह, हरपाल सिंह चौहान, चेयरमैन सतनाम सिंह गिल, हीरा सिंह रंधावा, आदि उपस्थित थे। हरकंवलजीत सिंह मोनू। सरपंच, लेडी चित्तौड़गढ़, निर्मल सिंह सचिव, बलजीत सिंह खालसा, परमिदर लाली रंधावा, निशान सिंह बंदेश, कुलवंत सिंह विरदी, विनोद कालिया, डा.सुधीर शर्मा, रान्योध सिंह देव, और कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

बता दें कि कौंसिल में कुल 13 सीट थे। इनमें 12 सीटों पर कांगेस के पार्षदों ने जीत हासिल की थी व एक सीट अकाली ने निकाली थी।

chat bot
आपका साथी