भाजपा सांसद श्वेत मलिक को किसानों ने घेरा, दिखाई काली झंडियां

बुधवार को बटाला पुहंचे भाजपा के राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक को किसानों ने घेर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 07:44 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 07:44 PM (IST)
भाजपा सांसद श्वेत मलिक को किसानों ने घेरा, दिखाई काली झंडियां
भाजपा सांसद श्वेत मलिक को किसानों ने घेरा, दिखाई काली झंडियां

संवाद सहयोगी, बटाला : बुधवार को बटाला पुहंचे भाजपा के राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक को किसानों ने घेर लिया। इस दौरान किसानों ने भाजपा और शवेत मलिक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शवेत मलिक बटाला में आरएसएस के एक बड़े अधिकारी को मिलने आए थे। इस दौरान किसानों को शवेत मलिक बारे पता चल गया और किसानों ने एकत्रित होकर शवेत मलिक को घेर लिया। इस दौरान किसानों ने शवेत मलिक को कालियां झंडियां भी दिखाई। किसानों का कहना था कि जब तक खेती कानून को रद नहीं किया जाता तब तक भाजपा के हर एक नेता का विरोध किया जाएगा। इनको गांवों व शहरों में घुसने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब भी भाजपा का कोई नेता गांवों और शहरों में कोई प्रोग्राम करेगा तो किसानों की तरफ से उनका विरोध किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी